जम्मू कश्मीर

रमजान का पाक महीना चल रहा है. इसी बीच उत्तरी कश्मीर के फेमस स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में ‘अश्लील’ फैशन शो के आयोजन किया गया, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया. इस फैशन शो को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि मैंने जो तस्वीरें देखी हैं, उनमें स्थानीय लोगों की संवेदनशीलता को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. खासतौर पर जब इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हूं. मैंने अगले 24 घंटों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए […]

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में लापता तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. तीन लोगों में एक किशोर भी शामिल है. मरहून निवासी दर्शन सिंह (40) और योगेश सिंह (32) तथा देहोता निवासी वरुण सिंह (15) पांच मार्च को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक विवाह समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे. अब तीनों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. तीनों के लापता होने के बाद से ही इनकी तलाश में भारतीय सेना, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान लगे हुए थे. शव मिलने के बाद […]

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश का पहला बजट पेश किया, जिसमें युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने, क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने और राज्य का दर्जा बहाल करने की दिशा में काम करने के लिए कई उपायों की घोषणा की गई. सीएम अब्दुल्ला की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया. अब्दुल्ला ने कहा, “यह बजट समावेशी विकास, राजकोषीय विवेक और बुनियादी ढांचे, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और डिजिटल शासन में रणनीतिक निवेश पर जोर देता है. हम क्षेत्रीय असमानताओं को पाटने, […]

अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया है. इस साल श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन 3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक कर सकेंगे. इस पवित्र तीर्थयात्रा के लिए कुल अवधि 38 दिन निर्धारित की गई है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया है. यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे श्रद्धालु समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें. अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, […]

रमजान का पाक महीना रविवार 2 मार्च से शुरु हो रहा है, जिसको लेकर देशभर में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है. कल पहला रोजा रखा जाएगा. जम्मू- कश्मीर में भी रमजान को लेकर काफी उत्साह है. रविवार सुबह करीब 4 बजे पहले रोजे की सहरी की जाएगी. रमजान की पहली सेहरी से ही रमजान महीने की शुरुआत होती हैं जिसके चलते घाटी के बाजारों में काफी चहल पहल हैं और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इस बीच केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मुबारक महीने में आवाम को सभी […]

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने प्रदेश के आम लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को निर्देश दिया है कि जब तक लखनपुर से लेकर उधमपुर तक नेशनल हाईवे का काम पूरा नहीं हो जाता और जब तक यहां ट्रैफिक पूरी तरह से सुचारू नहीं हो जाती, वाहन चालकों से लखनपुर व बन टोल प्लाजा पर कुल टोल टैक्स का सिर्फ 20 प्रतिशत टोल टैक्स ही वसूल किया जाए. हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस ताशी रबस्तान व जस्टिस एमए चौधरी […]

जम्मू-कश्मीर में छुट्टियों के बाद घर से ड्यूटी पर लौट रहा एक सैनिक लापता हो गया है. सैनिक का नाम आबिद भट बताया जा रहा है. रविवार को अधिकारियों ने बताया कि इफलमैन आबिद बीते शनिवार को रंगरेथ मिलिट्री कैंप में ड्यूटी पर लौटने के लिए अनंतनाग जिले के चित्तरगुल स्थित अपने घर से निकले थे, लेकिन वो आज सुबह तक कैंप में नहीं पहुंचे. अधिकारियों के मुताबिक आबिद भट ने आज सुबह तक शिविर में रिपोर्ट नहीं की, जिसके बाद पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस और अधिकारी लापता सैनिक के बारे में […]

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले का बधाल गांव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. गांव में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी के चलते अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे भी शामिल है. इस बीमारी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. रहस्यमय मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जीएमसीराजौरी, पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स दिल्ली की टीमें राजौरी में डेरा डाले हुए हैं. इस बीच विष विज्ञान के विशेषज्ञों सहित एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम अस्पताल पहुंची. टीम शुक्रवार रात राजौरी पहुंची और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में मरीजों और उनके […]

माता वैष्णो देवी आने वाले वृद्धों व विकलांगों को बड़ी सुविधा दी जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकटों में कोटा निर्धारित किया है। इसके अलावा, उन्होंने यात्रा मार्ग पर चलाए जाने वाले निशुल्क लंगरों में भी सुधार किया है। अब, श्रद्धालुओं को लंगरों में कढ़ी चावल की सुविधा उपलब्ध होगी, जो पहले दाल व खिचड़ी में ही मिलती थी। इसके अलावा, श्राइन बोर्ड ने रेलवे स्टेशन कटरा पर भी चाय बिस्किट सुविधा के लंगर शुरू करने की योजना बनाई है, जो आने वाले दिनों में लागू […]

घाटी में रहने वाले लोगों के लिए खुश खबरी है. अब जल्द ही वंदे भारत ट्रेन से घाटी के लोग सफर कर सकेंगे. दरअसल, चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ है. 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन पुल के ऊपर से गुजरी. माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से बारामुला तक वंदे भारत का ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. अब कटरा से तीन घंटे में कश्मीर आसानी से पहुंचा जा सकेगा. कन्याकुमारी से कश्मीर घाटी सालों साल रेल मार्ग के जरिए देश-दुनिया से जुड़ा रहेगा. बता दें […]