माता वैष्णो देवी आने वाले वृद्धों व विकलांगों को बड़ी सुविधा दी जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन टिकटों में कोटा mata vaishno devi shrine board) निर्धारित किया है। इसके अलावा, उन्होंने यात्रा मार्ग पर चलाए जाने वाले निशुल्क लंगरों में भी सुधार किया है। अब, श्रद्धालुओं को लंगरों में कढ़ी चावल की सुविधा उपलब्ध होगी, जो पहले दाल व खिचड़ी में ही मिलती थी। इसके अलावा, श्राइन बोर्ड ने रेलवे स्टेशन कटरा पर भी चाय बिस्किट सुविधा के लंगर शुरू करने की योजना बनाई है, जो आने वाले दिनों में लागू किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – 8 कोच, 85KM की रफ्तार और हर मौसम में कश्मीर का सफर… चिनाब ब्रिज से गुजरी पहली वंदे भारत में क्या खास?
mata vaishno devi shrine board – इसके अलावा, बोर्ड प्रशासन ने पुराने पारंपरिक मार्ग पर 20 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की है, जो आने वाले चैत्र नवरात्रों से पहले पूरे होंगे। यह कदम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उठाया गया है, जिससे उन्हें अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव हो सके।

