Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा
    • जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख रहे 5 कैदी
    • अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो कभी नहीं होता भारत का बंटवारा – CM मोहन यादव
    • ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 लाख लेकर फरार
    • शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर
    • टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस?
    • ‘बॉर्डर 2’ : सनी देओल और उनकी पलटन एक बार फिर मैदान-ए-जंग में उतरी
    • हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, राजनीति में होगी एंट्री
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, January 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी, 3 जुलाई से 9 अगस्त तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

    अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी, 3 जुलाई से 9 अगस्त तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

    March 5, 2025 जम्मू कश्मीर 3 Mins Read
    schedule of Amarnath yatra will be released
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया है. इस साल श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन 3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक कर सकेंगे. इस पवित्र तीर्थयात्रा (schedule of Amarnath yatra will be released) के लिए कुल अवधि 38 दिन निर्धारित की गई है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया है. यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे श्रद्धालु समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें.

    अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल ढुल्लू सहित कई वरिष्ठ अफसरों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और उसके शेड्यूल पर चर्चा की गई, जिसके बाद यात्रा की तारीख पर फाइनल मुहर लगी. ऐसे में अब श्रद्धालु 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे.

    इस बार 39 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

    हर साल अमरनाथ यात्रा 45 से 60 दिनों तक चलती थी. हालांकि इस बार ये अवधि थोड़ी कम है. पिछले साल 2024 में श्रद्धालुओं ने 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे, लेकिन इस बार सिर्फ 38 दिनों तक ही अमरनाथ यात्रा चलेगी. ये यात्रा रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी. अमरनाथ यात्रा को लेकर ट्रस्ट और सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा. उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी. लंगर की भी सुविधा होगी.

    देश के कोने-कोने से दर्शन के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु

    आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा श्रावण पूर्णिमा तक चलती है. हर साल देश के कोने-कोने से शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है. पिछले साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो गए थे. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जरिए से रजिस्ट्रेशन लिए गए थे. वहीं इस बार भी इसी तरह की तैयारी है. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस समेत पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी.

    schedule of Amarnath yatra will be released – अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों भक्त कठिन पहाड़ी मार्गों से होकर गुफा तक पहुंचते हैं. अमरनाथ धाम भगवान शिव के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है. अमरनाथ में महादेव के दुर्लभ और प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन होते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कश्मीर से केवल 13 उम्मीदवार होने पर मचा बवाल, अल्ताफ बुखारी ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

    किश्तवाड़ में भीषण मुठभेड़ : आतंकियों से लोहा लेते सेना के 8 जवान घायल

    पाकिस्तान की ‘ड्रोन वाली साजिश’ नाकाम: भारतीय सेना का करारा जवाब, आसमान में ही ढेर हुआ दुश्मन

    आतंकियों की ‘आसमानी’ साजिश बेनकाब, जम्मू में सेना ने पकड़ा सैटेलाइट सिग्नल

    अवैध होटलों पर हड़कंप: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे गेस्ट हाउस पर पुलिस की स्ट्राइक

    जम्मू-कश्मीर में नया सियासी भूचाल: मंत्री जावेद राणा बोले- ‘केंद्र के पास कोई विकल्प नहीं, फिर जुड़ेगा लद्दाख’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.