हिमांचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की आदिवासी समुदाय से आने वाली बेटी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर विजय पाई है. खास बात ये है कि वह भारत की ऐसी पहली महिला बनी हैं, जो आंखों से देख नहीं पाती (दृष्टिहीन) हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की है. इन महिला का नाम छोंजिन आंगमो है, उन्होंने ये इतिहास रचा है. हिमाचल के किन्नौर की रहने वाली छोंजिन आंगमो ने 8 साल की उम्र में ही अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से MA किया हुआ है और वह यूनियन बैंक में […]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संघर्ष में तुर्की ने पाकिस्तान का खुलकर साथ दिया. इस संघर्ष का तुर्की का असली चेहरा सामने आ गया है. भारत सरकार ने तुर्की के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. विदेश मंत्रालय ने तुर्की को संदेश देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन बंद करने के लिए कहे. इस पृष्ठभूमि में अब हिमाचल की कांग्रेस की सरकार ने तुर्की के खिलाफ खड़ी हो गई है और हिमाचल प्रदेश के सेब को तुर्की के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. हिमाचल प्रदेश […]

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. पूर्व राज्यपाल और 5 अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने 2200 करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अस्पताल से पूर्व राज्यपाल की फोटो सामने आई है. उनकी तबीयत खराब है. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सत्यपाल मलिक की अस्पताल की फोटो पोस्ट की गई है, साथ ही पोस्ट में कहा गया है कि मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिन्हें उठाने में, मैं असमर्थ हूं. अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से […]

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं वन परिक्षेत्र के भींगू जंगल में आग लग गई और कई पौधे आग की चपेट में आ गए. ये आग उस वक्त लगी, जब वन विभाग की ओर से जंगल में आग पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल की जा रही थी. लेकिन आग पर काबू पाने की कोशिश करने के चक्कर में जंगल में ही आग लग गई और ये दूर तक फैल गई. भींगू जंगल में लगी आग की चपेट में जैव विविधता संरक्षण के अंडर लगाए गए अनार की दाडू प्रजाति के हजार पौधे और सागवान के पौधों में से […]

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 15 मई 2025 यानी आज रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल हिमाचल प्रदेश में कक्षा 12वीं […]

देशभर में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं. दिल्ली में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पहाड़ों पर बरसात के साथ-बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश भी बर्फबारी से अछूता नहीं रहा है. रविवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में मूसलाधार बरसात हुई. साथ ही चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद एक बार फिर मनाली में पर्यटक पहुंचने लगे हैं. हिमाचल प्रदेश में मनाली के साथ-साथ रविवार को लाहौल-स्पीति में भी बर्फबारी देखने को मिली. लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले दर्रों पर ताजा बर्फ गिरी. शिंकुला, बारालाचा, लाचुंगला […]

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों का मौसम खुशनुमा बना हुआ है. अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि लाहौल और स्पीति में बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. तापमान में भी गिरावट आई है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तूफ़ान और बिजली गिरने की आशंका है. राज्य के शिमला, धर्मशाला, सोलन, बस्पा, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, हमीरपुर, कसांग, कल्पा, कांगड़ा, कसौली, कुफरी, कुल्लू, कुटेहर, मलाना, मंडी, मनाली, शिमला, सुरेंद्रनगर, ऊना जिलों में बारिश होने की संभावना है. इनमें से कुछ जगहों पर सिर्फ आज तो […]

हिमाचल प्रदेश में कंगना ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की दुर्दशा कर दी है. उन्होंने कहा कि जिस घर में वो रहती भी नहीं हैं, वहां बिजली का बिल 1 लाख रुपये का आया है. ये उनका मनाली का घर जो खाली पड़ा हुआ है. वहीं बिजली विभाग ने कंगना के इस आरोप को गलत बताया है. एचपीएसईबीएल ने कहा कि 90,384 रुपये का बिल दो महीने का है, जिसमें उनका पुराना बकाया भी शामिल है. कंगना ने कांग्रेस को भ्रष्ट सरकार कहा. उन्होंने कहा कि जब-जब इनकी सरकार रही है, […]

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि सरकार विमल नेगी के मामले में किसी भी…

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य का वार्षिक बजट विधानसभा में पेश किया. ये बजट वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने के अलावा धार्मिक और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देगी. उन्होंने कहा कि ये साल वित्तीय चुनौतियों से भरा है, क्योंकि राजस्व घाटा अनुदान कम कर दिया गया है. जीएसटी मुआवजा रोक दिया गया है. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया रहा है. इसके अलावा चाय बागानों को पर्यावरण के अनुकूल […]