हिमांचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के श्री नैना देवी मंदिर परिसर के अंदर श्रावण अष्टमी के मेले के दौरान लाउडस्पीकर, ढोल और बैंड सुनाई नहीं देगा. ऐसा इसलिए क्योंकि श्री नैना देवी परिसर में मेले के दौरान इन चीजों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

हिमाचल प्रदेश मे मानसून का प्रकोप जारी है. लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते 230 से अधिक सड़कें बंद हैं. 81 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर और 61 जल आपूर्ति सुविधाएं बाधित हैं. मंडी जिले में 121 सड़कें, कुल्लू में 23 और सिरमौर जिले में 13 सड़कें बंद हैं.

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रुक-रुक हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं हो रही है. राज्य में मंडी जिला मानसून से होने वाली घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है.

उत्तर भारत की सबसे कठिन यात्राओं में से एक हिमाचल प्रदेश की श्रीखंड महादेव यात्रा 10 जुलाई से शुरू हो रही है. यह यात्रा 25 जुलाई तक चलेगी. इस यात्रा के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है. श्रद्धालुओं को बिना स्वास्थ्य जांच के इस यात्रा पर नहीं जाने दिया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश में अब किसी भी जिले की पुलिस राज्य सरकार की मंजूरी के बिना किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी. प्रदेश सरकार ने यह बिल राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बिल को मंजूरी दे दी है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी समेत कई जिलों में बाढ़ कहर बरपा रही है, जिसके चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. कुदरत के कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 जून को मानसून ने एंट्री मारी थी, जिसके बाद से मरने वालों की संख्या 78 हो गई है.

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि उन्हें अभी 30 से 40 साल और जीने की उम्मीद है और वे लोगों की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने रविवार को मैकलोडगंज स्थित त्सुगलाखांग मंदिर में अपने 90वें जन्मदिवस से पहले आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में ये बातें कहीं.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बाढ़ का कहर पिछले तीन दिनों से जारी है. बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए प्रशासन की ओर से लगातार काम किये जा रहे हैं. लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है, लेकिन अब तक मंडी की सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर अब तक नहीं पहुंची हैं.

दलाई लामा का उत्तराधिकारी कौन होगा? इस सवाल के जवाब पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. हालांकि, खुद दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक नेताओं की एक बैठक की और कहा कि ‘मैं पुष्टि करता हूं कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी’. यानी दलाई लामा के उत्तराधिकारी का चुनाव भी उनकी संस्था ही करेगी.

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून के साथ-साथ तबाही भी लेकर आया है. मानसून के साथ प्रदेश पर कुदरत का कहर बरपा है. भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से प्रदेश में भारी तबाही हुई है. हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी.