हिमांचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अकुशल श्रमिकों की मजदूरी को बढ़ा दिया है. सराकर के फैसले के बाद अब न्यूनतम दिहाड़ी 400 रुपये से बढ़कर 425 रुपये कर दी गई है.

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून कोहराम मच रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है. अब तक यहां करीब 800 करोड़ के नुकसान का अनुमान है. मंडी जिले में बादल फटने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई है.

पहाड़ी राज्यों पर लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तबाही देखने को मिल रही है. दोनों ही राज्यों में बादल फटा, जिसके बाद कई लोगों की जान चली गई. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जगह से भूस्खलन, सड़कें ब्लॉक और इमारतें गिरने जैसी घटनाएं सामने आईं.

जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. इसी के तहत ड्रग्स के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. श्रीनगर पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कुख्यात ड्रग तस्कर बिलाल अहमद वानी पर एक्शन लिया है.

हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. बुधवार को कई जिलों से बादल फटने की घटना सामने आई. यहां अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. सबसे ज्यादा बुरा मंजर कांगड़ा और कुल्लू में देखने को मिली. कांगड़ा के धर्मशाला में दो मजदूरों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए.

हिमाचल की राजधानी शिमला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक डॉक्टर ने अपनी 10 साल की गोद ली हुई बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी सामने (the girl was adopted) आया है. वीडियो में बच्ची की दर्द भरी चीखें और डर से कांपता शरीर हिला देने वाला है.

उत्तराखंड के चमोली जिले का जोशीमठ साल 2023 में खूब चर्चा में रहा. यहां भू-धंसाव और घरों में पड़ी दरारों ने सरकार से लेकर प्रशासन तक की नींदे उड़ा दी थी. नतीजन, लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना पड़ा. अब हिमाचल के मैक्लोडगंज के लोगों को भी कुछ ऐसी ही चिंता सता रही है.

हिमाचल प्रदेश में 5 दिन पहले मानसून की एंट्री हो चुकी है जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी देखने को मिल रही है. मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों में लैंडस्लाइड शुरू हो गया है जिसकी वजह से कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही रुक गई है.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित सुप्रसिद्ध माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर में सोमावार को एक शर्मानक घटना हुई. माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार के गर्भगृह में सुरक्षा कर्मी और पुजारी आपस में भीड़ गए. इस दौरान सुरक्षाकर्मी और पुजारी में जमकर हाथापाई हुई.

देश के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में जून के (snowfall on mountains) महीने में बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मैदानी क्षेत्रों में शनिवार रात हुई बरसात के बाद आज मैसम साफ है. राज्य के मनाली में रुक-रुककर बरसात देखने को मिल रही है.