देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. देश में प्री-मॉनसून साफ दिख रहा है. देश के मैदानी इलाकों में आंधी और बरसात लगातार जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में बरसात और बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग रोजाना देश भर में मौसम का पूर्वानुमान जारी करता है. आइए जानते हैं कि आज देश भर में मौसम कैसा रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर में आज भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से हल्की बरसात और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई […]
दिल्ली
देश के मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है. मई की शुरुआत से ही देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है. देश की राजधानी दिल्ली में भी शनिवार को बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया और आज भी बारिश का येलो अलर्ट है. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिन के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. 5 और 6 मई को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. फिर 07 मई को भी दिल्ली के आसमान में बादल […]
दिल्ली पुलिस की सिमी ब्रांच (ARSC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गैंग के तार दुबई से जुड़े पाए गए हैं, जहां से इसका मास्टर माइंड शारिक साठा और उसका भतीजा आमिर पाशा पूरे नेटवर्क को चला रहे थे. पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15 महंगी चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं. इसके अलावा नकली नंबर प्लेट, फर्जी आरसी और डुप्लीकेट चाबियां भी बरामद की गई हैं. क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत आरोपी […]
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां भी आयुष्मान कार्ड योजना शुरू हो चुकी है. इस बारे में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक दिल्ली में 70 साल या उससे ऊपर के 28,000 से अधिक बुजुर्गों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस योजना में केंद्र सरकार की तरफ से 5 लाख और 5 लाख रुपये की मदद राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही है. आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 5 लाख […]
मई महीने की शुरुआत बारिश के साथ होने जा रही है. मौसम विभाग की ओर से आज देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली में आज से अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा और चंडीगढ़ में मई की शुरुआत बारिश के साथ होने का अनुमान है. वहीं उत्तराखंड में इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. 1 से 3 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने […]
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी दिल्ली में एक अजीब घटना घटी है, जिसकी वजह से 30 अप्रैल को निर्धारित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट प्रोग्राम्स की फाइनल सेमेस्टर परीक्षाओं को 8 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. दरअसल, संस्थान में अचानक गैस्ट्रोएंटेराइटिस का प्रकोप फैल गया, जिसकी वजह से मजबूरन परीक्षाएं रोकनी पड़ीं. छात्रों ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार (28 अप्रैल) को लड़कों के हॉस्टल में परोसे गए दूषित भोजन या पानी के कारण पेट में फ्लू हो गया. हालांकि आईआईटी दिल्ली के अधिकारियों ने छात्रों के इस दावे का खंडन किया है. वहीं, 29 अप्रैल […]
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक 28 साल के युवक की हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान शाकिर के रूप में हुई है. मृतक के पिता का नाम शहजाद है. बताया जा रहा है कि शाकिर की कुछ लोगों ने बेरहमी से चाकू मारकर हत्या की. हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है. इस हत्याकांड के सभी आरोपी नाबालिग हैं. आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के […]
दिल्ली की बीजेपी सरकार 28 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र की बीमा पॉलिसी और वय वंदना योजना की शुरुआत करने जा रही है. इस योजना के तहत अब 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग का पांच लाख तक का इलाज बिलकुल मुफ्त हो जाएगा. दिल्ली की पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र की इस योजना को लागू नहीं किया था. वहीं, अब दिल्ली में इस कार्ड का शुभारंभ हो रहा है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसको लेकर कहा कि मील का पत्थर साबित हो रही इस योजना से देश के लाखों बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं. […]
हरियाणा के गुरुग्राम में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया. उन्होंने जयपुर से दिल्ली जा रहे बाइकर पर हमला बोल दिया. उसे रोककर बेसबॉल से बुरी तरह पीटा. उसका हेलमेट को खींचा गया. बाइकर उनसे रहम की भीख मांगता रहा. जब वह बाइक छोड़कर बचकर भागा तो आरोपियों ने उसकी महंगी बाइक को तोड़ डाला. काफी देर तक दबंगों का आतंक बीच सड़क पर चलता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चार दबंग युवक बाइकर्स को पीट रहे हैं. एक युवक के हाथ में बेसबॉल है, […]
दिल्ली की वायु गुणवत्ता तमाम सरकारों के लिए समस्या रही है. दिल्ली सरकार एक्यूआई के बढ़ते स्तर को लेकर चिंतित है. सोमवार को दिल्ली में बिगड़ते एक्कयूआई के बीच राज्य के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक अपातकालीन बैठक की. इस बैठक में प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अध्यक्ष, सचिव (पर्यावरण) और प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सिरसा ने इस बैठक में वायु गुणवत्ता के बढ़ते स्तर पर चिंता जताई. साथ ही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई करें. सिरसा ने अंतर-विभागीय समन्वय पर […]

