दिल्ली में अब यूपी वाला नियम लागू होगा. दिल्ली पुलिस ने लाउडस्पीकर के उपयोग पर नए नियम जारी किए हैं. धार्मिक स्थलों सहित सभी जगहों पर निर्धारित डेसिबल सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. नियमों में औद्योगिक, आवासीय और साइलेंट जोन के लिए अलग-अलग ध्वनि सीमाएं निर्धारित की गई हैं. टेंट हाउस से भी लाउडस्पीकर लेने के लिए पुलिस की परमिशन जरूरी होगी. पुलिस निर्देश में बताया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि स्तर अधिकतम 10 dB(A) तक ही सीमित होगा.निजी स्वामित्व वाली ध्वनि प्रणाली […]
दिल्ली
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के गुजरात सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की ओर से छापेमारी की जा रही है. सीबीआई ने कल इस मामले में एक केस दर्ज किया था. उन पर विदेशी फंडिंग (FCRA) से मामला जुड़ा है. सीबीआई की छापेमारी को लेकर AAP ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा कि बीजेपी का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है. वह AAP को खत्म करने पर हर हथकंडा अपना रही है. सीबीआई ने आज गुरुवार को विदेशी चंदा नियमों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक […]
दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. एक इंटरव्यू में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या हमेशा ही बनी रहती है. इसे कंट्रोल करने के लिए स्प्रिंकलर का इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल कब किया जाता था? सिर्फ़ सर्दियों में दो महीनों में ही किया जाता था. ये स्प्रिंकलर से पानी छिड़कते रहते थे. बस प्रदूषण से निपटने के लिए उनकी तरफ से यही काम किया जाता था. जब हम सरकार में आए तो हम समझ गए […]
अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है और दिल्ली एनसीआर में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. बुधवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन लू चली. आलम यह है कि दिन तो दिन, रातें भी लोगों को बेचैन कर दे रही हं. मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र से मिले इनपुट के मुताबिक दिल्ली में बने मौसम विभाग के पांच निगरानी केंद्रों में से चार पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है. वहीं एक केंद्र पर तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है. तापमान का यह आंकड़ा सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक […]
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में खड़ी गाड़ी पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग और आग लगाने की घटना ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है. घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस को एक पर्चा मिला है. पर्चा गाड़ी मालिक के ही नाम है, जिसमें अपराधियों ने लिखा है कि सट्टे का खेल बंद करो और उसके 30 लाख रुपये लौटा दो. जबकि संजय का कहना है कि सट्टे के खेल के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता और ना ही उनके ऊपर किसी के 30 लाख रुपये बकाया हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने पूरा मामला उलझ गया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली […]
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज मंगलवार को दिल्ली पुलिस को फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के सिलसिले में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने और आगे की जांच करने का निर्देश दिया है. हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग का विरोध किया जा चुका है. इससे पहले कोर्ट ने फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में कथित भूमिका को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ […]
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मंगलवार को वायु प्रदूषण को लेकर CAG की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश कर दिया है. कैग की रिपोर्ट में कई तरह की खामियां गिनाई गई हैं. रिपोर्ट के कुछ प्वाइंट्स सामने आए हैं जो कि हैरान कर देने वाले हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों (CAAQMS) की संख्या CPCB मानकों के अनुसार नहीं थी जिसकी वजह से जिससे AQI डेटा अविश्वसनीय रहा. वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली को लेकर जारी रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि उचित वायु गुणवत्ता निगरानी के लिए आवश्यक प्रदूषक सांद्रता […]
नोएडा प्राधिकरण एक और एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रहा है. प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दे दी है. पिछले हफ्ते हुए बोर्ड की बैठक में इस प्रोजेक्ट को लेकर गहन चर्चा हुई. मीटिंग में शामिल अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन और रूट को लेकर विस्तार से बात की. जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण नोए़डा और ग्रेटर नोएडा के बीच इस एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. दरअसल, नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की वजह से इस प्रोजेक्ट में तेजी लाने का काम किया जा रहा है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यमुना नदी […]
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कृष्णा अपरा प्लाजा में भीषण आग लग गई. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए. लोग चीखने-चिल्लाने लगे. मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा. इसी बीच, बचाव टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि क्रेन की मदद से […]
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद संभालने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं. इसी कड़ी में वह सोमवार देर रात समयापुर बादली एरिया में हो रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया. आधी रात को सीएम रेखा गुप्ता को सड़कों पर देखकर लोग भी चौंक गए. बता दें कि बाहरी रिंग रोड पर समयपुर बादली पुलिस स्टेशन के सामने सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी सड़क निर्माण का निरीक्षण करने खुद रेखा गुप्ता पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी बात की. रिंग रोड को करेंगे गड्ढा मुक्त सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 12.5 करोड़ […]

