दिल्ली

उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर-दक्षिण में उच्च दबाव की वजह से 14 मई की रात से 15 मई की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलीं. इन तेज हवाओं के प्रभाव में धूल पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा होते हुए दिल्ली एनसीआर तक पहुंच गई, जिससे दृश्यता में कमी आई और इस दौरान बीच-बीच में आईजीआई एयरपोर्ट में सबसे कम दृश्यता 1200 मीटर दर्ज की गई. हालांकि आईएमडी ने कहा कि हवाओं की गति बढ़ने से दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर -पश्चिमी राज्यों में […]

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसजीजीएससीसी) की लाइब्रेरी में गुरुवार सुबह आग लग गई. ये आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने बिल्डिंग के तीन फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया. पूरा परिसर धुंआ-धुंआ हो गया. आग की लपटें दूर तक देखी जा सकती थीं. आग लगते ही परिसर का खाली करवा लिया गया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) […]

दिल्ली सरकार जल्द ही वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की पात्रता की जांच के लिए सर्वे कराने जा रही है. सरकार को योजना के तहत अपात्र लोगों के लाभ उठाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है. सरकार ने बताया कि इससे पहले एक और योजना का सर्वे कराया गया था जिसमें 25 हजार से अधिकार अपात्र लाभार्थी पाए गए थे. वहीं ये भी कहा गया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले 80 हजार से अधिक वृद्धावस्था पेंशन को मंजूरी दी थी. समाज कल्याण विभाग द्वारा यह सर्वे घर-घर जाकर किया […]

ऑपरेशन सिंदूर… ये वो नाम हैं जिसकी इन दिनों देशभर में चर्चा हो रही है. इस ऑपरेशन के तहत देश के जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला लिया, कई 100 आतंकियों को ढेर कर दिया साथ ही उनके ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश भारतीय सेना के जोश और जज्बे को सलाम कर रहा है. इस मिशन की कामयाबी के उपलक्ष्य में सशस्त्र बलों के पराक्रम को सलाम करने के लिए मंगलवार को देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. वहीं राजधानी दिल्ली में भी कर्तव्य पथ से लेकर वॉर […]

देश के अलग-अलग मैदानी इलाकों में तेज गर्मी सितम ढा रही है. हालांकि बीच-बीच में आंधी -बारिश भी हो रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है. पहाड़ों पर बरसात हो रही है. हिमाचल प्रदेश में मई के महीने भी ठंड़ देखने को मिल रही है. यहां ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तपती गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है. आज भी मौसम गर्म रहने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिन के समय तेज सतही […]

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 2018 में बवाना इलाके में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की हत्या की साजिश रचने के मामले में मॉडल एंजल गुप्ता समेत छह आरोपियों को दोषी ठहराया है. उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने मृतका के पति को मुख्य दोषी ठहराया है, जो एंजल गुप्ता (शशिप्रभा) के साथ रिलेशनशिप में था. मृतका का नाम सुनीता था. सुनीता को अपने पति मंजीत सेहरावत के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की भनक लग गई थी. बस इसी को लेकर मंजीत, एंजल गुप्ता और उसके पिता ने साजिश रची. दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रखा, जिन्होंने सुनीता […]

सीजफायर के उल्लंघन पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद खफा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कुत्ते की पूंछ है और कुत्ते की पूंछ में चाहे जितनी पुगरिया डालो, वह टेड़ी की टेढ़ी ही रहेगी. पंडित धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रूके, उन्होंने इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दे डाली कि वह पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिला लें. उन्होंने कहा कि इस पवित्र कार्य के लिए यही सही मौका है और यही सही मुहुर्त भी है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान की कुत्तागिरी अब बहुत हो गई. अब केवल मिसाइल दागने […]

भारतीय सेना के पीओके और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद दोनों देश के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिलाइल अटैक कर रहा है. भारत भी पाकिस्तान को जवाब दे रहा है. वहीं दोनों देशों के तनाव के बीच दिल्ली पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है. इसे ऑपरेशन फेश वॉश नाम दिया गया है. ये ऑपरेशन बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया है. वो बांग्लादेशी नागरिक जो बिना कागज के लंबे समय भारत में रह रहे हैं या जिनकी कागजों की मियाद खत्म होने के बाद भी वो […]

मई के महीने में गर्मी का रूप भीषण होता है, लेकिन इस बार ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है. बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के इलाकों का हाल ऐसा ही है. मौसम के इस परिवर्तन से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकतर इलाकों में अगले तीन दिन तक तेज हवाएं, बारिश और आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 मई तक राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, […]

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है. देश के 24 एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है. गुरुवार की रात पाकिस्तान ने सीमा से सटे भारतीय राज्यों पर जमकर बमबारी की, लेकिन भारत ने सभी मिसाइलों को नाकाम कर दिया. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई शहर अंधेरे में डूबे दिखे. तनाव को देखते हुए सरकार ने कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. इस फैसले के मुताबिक, उत्तर भारत के 24 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स को अगले आदेश तक सस्पेंड कर […]