कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली की पटपड़गंज सीट पर रैली की. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी के साथ ही आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल उनके निशाने पर रहे. राहुल गांधी ने कहा, मैं नहीं जानता कि बाकी पार्टी वाले मोदी जी से डरते हैं या नहीं लेकिन केजरीवाल जरूर कांप जाते हैं. उनके इस बयान पर अब केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि डर और बहादुरी पर ज्ञान न ही दें तो अच्छा है. देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर. राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल […]
देश
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट ने विवाद को जन्म दे दिया है. पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने इस रिपोर्ट को “पक्षपातपूर्ण” और “पसमांदा समाज के अधिकारों का हनन” करार दिया है. उनका कहना है कि यह विधेयक न सिर्फ वक्फ संपत्तियों के मूल उद्देश्य को कमजोर करेगा, बल्कि इससे पसमांदा समाज के गरीब, वंचित और बेसहारा वर्गों के अधिकार पूरी तरह छिन जाएंगे. उनका कहना है कि वक्फ का मूल उद्देश्य और मौजूदा स्थिति इस्लाम में वक्फ की अवधारणा गरीबों, यतीम बच्चों, बेवा औरतों, समाज के […]
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के पटपड़गंज में चुनावी रैली की. उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा, आरएसएस और बीजेपी भाई को भाई से लड़ाती है. वहीं अरविंद केजरीवाल के मन में जो भी आता है, कह देते हैं. जब सियासत में आए थे तो छोटी सी गाड़ी थी, कहा था नई तरीके की राजनीति करूंगा और दिल्ली को बदल दूंगा. एक बार बिजली के पोल पर चढ़ गए थे. जब गरीबों को उनकी जरूरत थी तब नहीं दिखे. जब दिल्ली में हिंसा हुई तब कहीं नहीं दिखे. साफ राजनीति […]
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठुआ जिले के दयाला चक पर स्थित तरनाह नाले में धंसे पुल की मुरम्मत का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) ने दावा किया है कि फरवरी के पहले सप्ताह से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि वर्ष 19 जुलाई 2023 को भारी बारिश के कारण तरनाह नाले पर बने पुल के कुछ पिल्लर धंस गए थे, जिससे पुल असुरक्षित हो गया था। इस स्थिति को […]
अयोध्या धाम जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी सूचना है। दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सभी भक्तों के चरणों में प्रणाम कर अयोध्या में 15-20 दिन बाद आने की अपील कर रहे महासचिव चंपत राय ने लेटर जारी कर कहा, “प्रयागराज में दिनांक 29 जनवरी को कुम्भ में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है। अनुमान है कि लगभग 10 करोड श्रद्धालु दिनांक 29 जनवरी को प्रयागराज में स्नान करेंगे। बहुत बड़ी संख्या में प्रयागराज से भक्तजन अयोध्या जी पहुंच रहे हैं। ट्रेन एवं सड़क दोनों प्रकार से भक्तजन प्रयाग से अयोध्या आ रहे […]
सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बात हुई. इस बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी किया है. ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया है, पीएम मोदी फरवरी में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं. जहां फोन कॉल पर ट्रंप ने पीएम मोदी से भारत के साथ निष्पक्ष व्यापार की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने बयान दिया कि अमेरिका उन देशों पर टैरिफ लगाएगा जो अमेरिका को ‘नुकसान’ पहुंचाते हैं. इन देशों की सूची में ट्रंप ने चीन और ब्राजील […]
बांग्लादेश अब खुद अपनी ही आग में जलने लग गया है. देश की राजधानी ढाका में छात्रों का रातभर हंगामा देखने को मिला है. उनको नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए, जिसके बाद बॉर्डर गार्ड फोर्स लगानी पड़ी है. दरअसल, ढाका यूनीवर्सिटी (डीयू) और सात संबद्ध सरकारी कॉलेजों के छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया और ये तनाव अब भी जारी है. रात 11 बजे शुरू हुई झड़पों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए. यह झड़प तब शुरू हुई जब संबद्ध कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों ने साइंस लैब चौराहे पर करीब साढ़े चार घंटे […]
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ममता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपने जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा व्यवहार किया है, जिसे देख और सुनकर दिल दहल जाए. अपने पति से नाराज इस महिला ने अपने तीन साल के बेटे को उठाकर पटका और प्लास्टिक के पाइप से इस कदर पीटा कि उसके पूरे पीठ पर नील निशान पड़ गए. जानकारी होने पर बच्चे के पिता ने उसे राजवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट किया है. सूचना मिलने पर बच्चे की […]
सरकार ने अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए नाम शॉर्ट लिस्ट करने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में एक सर्च कमेटी का गठन किया है. कमेटी में दो अन्य सदस्य के तौर पर वित्त और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिवों को शामिल किया गया है. मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है. उनके बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं. अब तक सबसे सीनियर चुनाव आयुक्त को सीईसी की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदोन्नत किया जाता था. […]
घाटी में रहने वाले लोगों के लिए खुश खबरी है. अब जल्द ही वंदे भारत ट्रेन से घाटी के लोग सफर कर सकेंगे. दरअसल, चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ है. 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन पुल के ऊपर से गुजरी. माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से बारामुला तक वंदे भारत का ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. अब कटरा से तीन घंटे में कश्मीर आसानी से पहुंचा जा सकेगा. कन्याकुमारी से कश्मीर घाटी सालों साल रेल मार्ग के जरिए देश-दुनिया से जुड़ा रहेगा. बता दें […]

