भारत और चीन कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर राजी हो गए हैं. भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी साझा की गई है. भारत और चीन में बढ़ते तनाव को देखते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई थी. साल 2020 के बाद से ही यात्रा के दोनों आधिकारिक रूट भारतीयों के लिए बंद हैं. हिंदुओं की मान्यता है कि कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का निवास स्थान है. इसलिए हर बड़े संख्या में लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी बीजिंग दौरे पर हैं. जहां, उन्होंने विदेश सचिव […]
देश
महाराष्ट्र के पुणे में दुर्लभ बीमारी से हड़कंप मच गया है. पुणे और उसके आसपास के शहरों में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पुणे में अबतक 101 मामले आ चुके हैं. वहीं जीबीएस से संक्रमित 15 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. एक मरीज की मौत हो चुकी है. जीबीएस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक ने TV9 भारतवर्ष से बात करते हुए कहा कि ये एक बीमारी रहस्यमयी है, कई लोग एडमिट हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि पुणे, सोलापुर और पश्चिम […]
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के अधिकारी न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में गुरुद्वारों को निशाना बना रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सिख अलगाववादी और अवैध प्रवासी इन धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल कर रहे हैं. अवैध प्रवासियों पर एक्शन की ‘कसम’ डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति की शपथ लेने कुछ घंटे बाद ही सुरक्षा विभाग के कार्यवाहक गृह सचिव बेंजामिन हफ़मैन ने बाइडेन प्रशासन के दिशा निर्देशों रद्द कर दिया था. जिसके बाद गृह सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “अपराधी अब गिरफ्तारी से बचने के […]
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से ताबड़तोड़ वादे किए जा रहे हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज सोमवार को चुनाव के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है. पार्टी ने दिल्ली के लोगों के लिए 15 गारंटी देने का वादा किया है. इस गारंटी में रोजगार की गारंटी को भी शामिल किया गया है. इससे पहले भी पार्टी की ओर से अलग-अलग कई वादों का ऐलान किया जा चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया. उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया […]
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शख्स अपनी मां के शव को साइकिल पर रखकर 18 किलोमीटर तक ले गया. हालांकि पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर शख्स की त्वरित मदद की गई. जानकारी के मुताबिक, शख्स की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे से एक दिन पहले 27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने वाली है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसी दिन दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में यूसीसी पोर्टल का उद्घाटन करेंगे. सूत्रों का कहना है कि कार्यान्वयन की पुष्टि करने वाली एक अधिसूचना भी 27 जनवरी को जारी की जाएगी. उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य होगा. सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव शैलेश बगोली की ओर से सभी विभागों को पत्र भेजा है. इस पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है. बता दें कि […]
झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं. महाकुंभ आने की तैयारी कर रहे इरफान अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए उन्हें खुली चेतावनी दी है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि यदि यूपी के सीएम में हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखाएं. उधर, बीजेपी ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने महाकुंभ आने पर इरफान अंसारी के स्वागत की बात तो कही है, लेकिन साथ में ये भी कहा हे कि उन्हें हिन्दू बनकर आना होगा. झारखंड के सीएम […]
पश्चिम बंगाल के भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नदिया जिले के किशनगंज थाना अंतर्गत मझड़िया कस्बे के नघाटा इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 32 बटालियन ने नशीले पदार्थ की तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है. नशीले पदार्थ के खिलाफ बटालियान की तरफ से एक बड़ा अभियान चलाया गया. इस अभियान में 3 भूमिगत भंडारण टैंक से 62,200 बोतल फेंसेडिल की बड़ी खेप बरामद की गई है. इन टैंकरों में रखी गई बोतलों को लेकर अनुमान लगाया गया है कि इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा की है. यानी इन बोतलों की कीम लगभग 1,40,58,444 है. फेंसेडिल […]
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने के लोअर लेवल पर पहुंच गया है. भारत के फॉरेक्स रिजर्व में लगातार 7वें हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है. लगातार 7 हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में 34.11 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर रिकॉर्ड हाई से 80.91 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है. जानकारों की मानें तो रुपए को संभालने के लिए फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसकी वजह से देश की विदेशी दौलत में गिरावट […]
ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही, कुछ समय पहले एक न्यूज एजेंसी ने ओपनआई के खिलाफ हाईकोर्ट में कॉपीराइट केस दायर किया था. अभी ये मामला सुलझा भी नहीं था कि इस मामले में उस वक्त नया ट्विस्ट आया जब इंडियन बुक पब्लिशर्स ने दिल्ली में OpenAI के खिलाफ कॉपीराइट का मामला दायर किया. भारत नहीं अमेरिका में भी कंपनी पर मुकदमा इंडियन बुक पब्लिशर्स के एक प्रतिनिधि ने कहा कि चैटजीपीटी चैटबॉट बिना अनुमति लिए कंटेंट का इस्तेमाल करता है, ऐसे में चैटजीपीटी को कंटेंट एक्सेस से रोकने के लिए […]

