केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की पुस्तक ‘संघतिल मानवी व्यवस्थापन’ (संघ में मानव प्रबंधन) का शुक्रवार को विमोचन किया गया. यह किताब आरएसएस के ऑपरेशनल स्टाइल, वहां कैसे काम होता है इस पर जोर देती है. इस मौके पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर भी मौजूद रहे. इस दौरान गडकरी ने बताया कि 11 साल पहले उन्होंने ई-रिक्शा लाने के लिए अहम कदम उठाए और कैसे सोच लिया था कि ई-रिक्शा लाने के लिए 1 बार नहीं 10 बार भी कानून को तोड़ना पड़ेगा तो तोड़ेंगे. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने किताब […]
देश
प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा, कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पहलगाम आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशान्या की पीड़ा हम सब हमसूस कर सकते हैं. हमारी बेटियों-बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है. जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उसका भी नया पता है ‘उत्तर प्रदेश’ है. पीएम मोदी ने कहा, हमने पाकिस्तान में […]
गौरव गोगोई असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हैं. लोकसभा में वे राहुल गांधी के साथ उप नेता, प्रतिपक्ष की भूमिका में भी हैं और भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमलावर रहते हैं. असम की राजनीति में उनका मुकाबला सूबे के सीएम – मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से है. गोगोई ने हिमंता सरकार के एक फैसले पर सख्त ऐतराज जताया है. गोगोई ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा कि वे उस फैसले की निंदा करते हैं जिसके तहत राज्य के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को हथियार देने का निर्णय लिया गया है. असम के लोगों को नौकरी, […]
ओडिशा सतर्कता विभाग (Odisha Vigilance Department) ने आय ये अधिक संपत्ति (डीए) के मामले में सड़क और योजना (आरडब्ल्यू) डिवीजन के मुख्य इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने बैकुंठ के अंगुल, भुवनेश्वर और पुरी के पिपिली में सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारे में लगभग 2.1 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई. इस कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला वाकया भी सामने आया. जानकारी के मुताबिक, बैकुंठ ने सतर्कता अधिकारियों को देखते ही अपने भुवनेश्वर फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंकने की कोशिश की. ओडिशा […]
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गोवा में INS विक्रांत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आएसएस विक्रान्त पर अपने नेवल वॉरियर्स के बीच आकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है. जब मैं भारत की समुद्री शक्ति के गौरव INS विक्रांत पर खड़ा हूं, तो मेरे अंदर खुशी के साथ-साथ एक गर्व और विश्वास का भाव भी है कि जब तक राष्ट्र की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा आपके मजबूत हाथों में है, तब तक भारत को कोई तिरछी निगाहों से देख नहीं सकता. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और पाकिस्तान […]
नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में किया जाएगा. दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान आज, 30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एग्जाम एक पाली में आयोजित करने का फैसला सुनाया. एग्जाम का आयोजन 15 जून को सीबीटी मोड में किया जाएगा. पहले परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को निर्देश दिया कि वह NEET PG 2025 की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में न करें, […]
भारत-पाकिस्तान संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. चाहे प्रधानमंत्री हो या फिर या गृहमंत्री हर कोई कश्मीर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. यही कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं. इसके साथ ही BSF चीफ भी LOC पर पहुंचे हैं. उनका ये दौरान 31 मई को होने वाली मॉक ड्रिल से पहले हो रहा है. यही कारण है कि बेहद खास माना जा रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे. इसके साथ ही खानेतर में […]
संदिग्ध माओवादियों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित एक सुदूर और जंगली इलाके से विस्फोटकों से भरा एक ट्रक लूट लिया, जिस इलाके में यह घटना हुई वह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों के आसपास है, जिसे माओवादियों का गढ़ माना जाता है. सूत्रों ने कहा कि विस्फोटकों से भरा ट्रक के बलांग पुलिस सीमा के अंतर्गत बांको इलाके की ओर जा रहा था, जहां एक पत्थर की खदान स्थित है. पुलिस के अनुसार लगभग आठ हथियारबंद लोगों ने सुबह करीब 10 बजे ट्रक को हाईजैक कर लिया और इसे […]
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच, दशकों पहले की गई एक भविष्यवाणी लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही है. यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं, बल्कि जापान की ‘बाबा वेंगा’ (Japan Baba Vanga) कही जाने वाली प्रसिद्ध मंगा कलाकार रियो तात्सुकी ने की (Ryo Tatsuki) थी. रियो ने भविष्यवाणी की थी कि 2030 में एक घातक वायरस फिर से तबाही मचाएगा. चूंकि, जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी की पिछली कुछ भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जैसे कि 2020 में कोरोना वायरस जैसी महामारी का आना, इसलिए वायरस को […]
सुप्रीम कोर्ट में अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की याचिका पर सुनवाई हो रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि महमूदाबाद को दी गई जमानत वाली अंतरिम राहत जारी रहेगी. अदालत में ये याचिका महमूदाबाद ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ दायर किया है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर पर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. इसी मामले में 18 मई को महमूदाबाद को गिरफ्तार भी कर लिया गया था. बाद में, महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले को […]

