धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बड़ी दुर्घटना होते हुए टल गई। जहां जिले के रूद्री डैम में शुक्रवार सुबह आमातालाब स्थित रहने वाले निवासी संतोष देवांगन और उनके अपने बच्चे और भतीजे के साथ नहाने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक नदी में तैराकी सीखते वक्त बच्चे अचानक पानी में डूबने लगे। उनको डूबता देख पिता संतोष देवांगन ने पानी में छलांग लगाकर दोनों बच्चों की जान बचा ली। इसी दौरान अचानक संतोष देवांगन गहरे पानी में चले गये और वह स्वयं डूबने लगे। इस दौरान उनका अचानक बीपी हाई होने लगा और वह बेहोश हो गए। वही […]
छत्तीसगढ़
छतीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. गोगुंडा की पहाड़ी पर उपमपल्ली में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों का सामना कर रहे हैं. 30 से 40 की संख्या में सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों के होने की संभावना जताई गई है. मुठभेड़ में जवानों ने 16 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. मुठभेड़ में दो जवान को हल्की चोट आई हैं. जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना पर 28 मार्च डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी […]
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां सोमनी थाना क्षेत्र में यादव समाज की लड़की की शादी 18 अप्रैल को होना तय हुआ था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बकायदा समाज व रिश्तेदारों को कार्ड बांट जा चुके थे लेकिन एक मुस्लिम लड़का उसे भगा कर ले गया। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम लड़के ने उनकी बेटी का ब्रेन वाश किया और उसे भगा ले गया और शादी कर ली। मामले को लेकर परिजनों और हिंदू संगठन ने नाराजगी जताई है। युवती के परिजनों ने बताया कि जब वे इस घटना की रिपोर्ट लिखाने तीन […]
रायपुर : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के आवासों पर छापेमारी की । 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी बैठक के लिए गठित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की बैठक के लिए बघेल आज दिल्ली पहुंचने वाले थे। भूपेश बघेल के कार्यालय ने आज अपने एक्स हैंडल पर सोशल मीडिया पर लिखा, “अब सीबीआई आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित “ड्राफ्टिंग […]
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में गुरुवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जिला रिजर्व पुलिस (डीआरजी) के एक जवान आदिवासी जवान राजू पोयाम शहीद हो गए। लगातार कई गोलियां लगने के बाद भी शहीद जवान नक्सलियों से अंतिम सांस तक मुकाबला करते रहे तथा दो नक्सलियों को ढेर भी कर दिया। आदिवासी बड़े शूरवीर होते हैं। वे पीठ पर गोली खाना कतई पसंद नहीं करते। वे सीधे सीने पर गोली खाकर मातृभूमि के लिए मर मिट जाने पर भरोसा करते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण है आदिवासी जवान राजू की शहादत। सात गोलियों का जख्म सहने के बाद भी […]
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार को सुरक्षाबलों ने बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को नक्सलमुक्त बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. गृह मंत्री ने कहा, अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त हो जाएगा. छत्तीसगढ़ के गंगालूर पीएस लीमिट के पास बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मुठभेड़ जारी थी. दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही थी, इसी बीच सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. अमित […]
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओ के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। कवासी लखमा से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर हमले करते हुए कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं, सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है। हम न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेंगे। लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश की जाती है। सरकारी एजेंसी के माध्यम से […]
होली के दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे का शिकार भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कार सवार तीन युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलज चल रहा है. इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक गाड़ी से निकलकर शराब की बॉटल लेकर झाड़ियों में फेंकता हुआ दिखाई दिया. हादसा दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ. फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, स्वीटी कौशिक की 22 […]
रायपुर : राजधानी रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरी एक गाड़ी मिली है। पुलिस चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार में करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। मामला रायपुर के आमानाका चेक पॉइंट का है। इनोवा कार में कुल तीन लोग सवार थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने कार को रुकवाया और तलाशी ली। इसी दौरान कार की सीट के नीचे चैंबर बना मिला, जिसमें करीब साढ़े चार करोड़ रुपए कैश रखे गए थे। पुलिस ने कैश बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान संदिग्ध लोग कैश […]
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में एक घड़ी दुकानदार द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और पोर्न वीडियो दिखाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दरअसल, एक नाबालिग दुकानदार के पास स्मार्ट वॉच का पट्टा बदलवाने पहुंची थी। नाबालिग को अकेले देखकर दुकानदार रफीक खान की नीयत बदल गई और वह उसे अपने स्मार्टफोन पर ही पोर्न वीडियो दिखाने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की घबराई और अपने परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों और गीदम नगर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर घंटों चक्का जाम किया। इसी बीच लोगों को पता […]

