छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur) में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हिंदू लड़की के दो वीडियो ने पुलिस को भी हैरान करके रख दिया है. यही नहीं, हिन्दूवादी संगठनों में भी वीडियो वायरल होने के बाद से आक्रोश है, हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है. दरअसल, 22 साल की एक युवती ने घर से भागकर राजातालाब के रहने वाले हसन अली से शादी करने का वीडियो शेयर किया था. दो दिन पहले जारी किए गए वीडियो में उसने पुलिस से अपील की थी कि वह लड़के के परिजनों […]

धमतरी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 मार्ग पर स्थित ग्राम बालोदगहन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में एक ट्रक ने हाईवा को टक्कर मार दी। वहीं ठोकर इतनी जोरदार थी ,कि सड़क पर दौड़ती हुई बाइक से भी जा टकराया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए…. लोगों की सूचना पर मौके पर पुरूर थाना टीआई समेत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं घायल हुए चार लोगों को तत्काल एंबुलेंस के द्वारा धमतरी के जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर घायल सभी 4 लोगों का […]

राजनांदगांव : राजनंदगांव चिखली वार्ड नं 6 में चुनाव में मिली हार से बौखलाए प्रत्याशी के द्वारा लगातार वार्ड में दादागिरी की जा रही है। पूरा मामला चिखली शांति नगर का है जहां पर विपक्षी प्रत्याशी के द्वारा भाजपा पार्षद पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें भाजपा पार्षद सुनील साहू बाल बाल बचे हैं। इससे आक्रोशित वार्डवासियों ने आज चिखली पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वार्डवासियों को समझाने एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा, नवरत्न कश्यप पहुंचे लेकिन वार्डवासियों की मांग है कि वे एसपी से ही […]

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निकाय चुनाव के शनिवार को आए परिणामों से उत्साहित हो सकते हैं लेकिन उनके गृह नगर कुनकुरी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील का मुकाबला भाजपा के सुदबल राम यादव से था। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच चले कांटे की टक्कर में आखिरकार कांग्रेस के विनयशील ने महज 81 मतों से सुदबल राम यादव को पराजित किया। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मोर्चा संभाला था। यदि यहां […]

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सर्विस देने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज कंपनी की बड़े पैमाने पर आयकर चोरी पकड़ी है. जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेज ने 30 करोड़ की कर चोरी को स्वीकार किया है. कंपनी के संचालकों ने नौकरी करने वाले कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि में गड़बड़ी की बात भी स्वीकार की है. साथ ही सरेंडर भी कर दिया है. इसके अलावा विभाग ने बताया कि कंपनी में आईटीआर व अन्य रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर खर्च दिखाकर प्रॉफिट कम दर्शाते हैं. फर्जी बिलिंग […]

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. कभी लड़कियां उसे रिजेक्ट कर देंतीं तो कहीं बात बनते-बनते रह जाती. युवक की मौत से घर वाले सदमे में हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर वालों से पूछताछ जारी है. मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के बनेकेला गांव का है. यहां रहने वाले फाड़ीराम राठिया (24 वर्ष) ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. मंगलवार के दिन घर के सभी लोग मेला देखने गए. थे. लेकिन फाड़ीराम जल्द […]

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के छह मुतवल्लियों को पद से हटाने के साथ कानूनी कारर्वाई की भी तलवार लटक रही है। निकाय चुनाव में मस्जिदों के इस्तेमाल एक दल विशेष के लिए किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित जगहों के मुतवल्लियों को नोटिस भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, कांकेर, दल्लीराजहरा के मस्जिदों का इस्तेमाल निकाय चुनाव में दल विशेष के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की ओर से इन्हें नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि मामले की जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सभी […]

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित बैलाडीला लौह अयस्क की सबसे ऊंची पहाड़ी ढोलकाल पर इंडियन गॉट टैलेंट सीजन 10 के विजेताओं ने मलखंभ किया और गणपति बप्पा को विराजित किया है. हालांकि इन पहाड़ियों पर पहुंचना बहुत मुश्किल है, लेकिन होनहारों ने अपने प्रयास से पहाड़ी पर पहुंचकर कीर्तिमान स्थापित किया. वहीं आभुजमाड़ मलखंभ एकेडमी के ट्रेनर फूलसिंह सलाम ने कहा यहां पहुंचना मुश्किल है लेकिन ये एक पर्यटन का अच्छा स्थल है. इसको संरक्षित करने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए. बैलाडीला लौह अयस्क की सबसे ऊंची पहाड़ी ढोलकाल पर गणपति बप्पा विराजे हैं. यहां पहुचना अपने […]

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौण्डी थाना अतंर्गत ग्राम नर्राटोला में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण में मृतिका धनेश्वरी यादव की हत्या का पर्दाफाश कर मामले में संलिप्त आरोपी आगेश्वर साहू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक, आरोपी मृतिका पर बुरी नजर रखता था। घटना के दिन मृतिका के पिता संतराम यादव द्वारा अपने घर पर अपने साला व अन्य रिश्तेदारों का रात्रिभोज का कार्यक्रम रखा था, जिसमें मदद के लिए संतराम ने संदेही आगेश्वर साहू को फोन कर घर बुलाया गया […]

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश मंदिर के बाहर एक कलयुगी मां अपनी 3 साल की बच्ची को छोड़ कर गायब हो गई। काफी देर बच्ची मां की राह देखती रही। जब मां नहीं लौटी तो बच्ची घबराकर रोने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी ने जांच की तो मां बच्ची को छोड़कर जाते दिखाई दी। इस आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सुबह करीब 10 बजे के करीब की […]