छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेलवे कर्मचारी के फ्लैट में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला है. गिरफ्तार कमल किशोर बिलासपुर रेलवे में ग्रेड-2 का कर्मचारी है. उसके कमरे से सैकड़ों की संख्या में पुराने मोबाइल, बैट्री, ताले, सिम, लड़की के बाल, यूज्ड कंडोम और रेल हादसों से जुड़ी खबरों की कटिंग मिली है. आरोपी 500 रुपए में कपल को एक दिन के लिए रूम किराए से भी देता था. मामला भिलाई की पॉश कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली का है. फ्लैट के मालिक, रेलवे में ग्रेड-2 कर्मचारी कमल किशोर नायक को हिरासत में लिया गया है. कमल […]

छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों से बीजापुर से लगे कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों शनिवार को बताया कि गरियाबंद जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों को गश्त के लिए भेजा गया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलियां चलाना […]

रायपुर  : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला के राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्यशाला बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप बेहद प्रासंगिक है। भारत एक युवा देश है और यदि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण मिले, तो हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर राज्य के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा […]

अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. छत्तीसगढ़ ने 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रह कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाई है. जीएसटी संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, बिहार और खनिज संसाधनों से भरपूर झारखंड जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है. राज्य की आर्थिक प्रगति को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग क्षेत्र में किए गए सशक्त सुधारों का प्रतिफल है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते 15 महीनों में […]

रायपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा देशभक्ति के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया को मंगलवार को पहलगाम में उस समय आतंकवादियों ने गोली मार दी, जब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे। मिरानिया का अंतिम संस्कार आज यहां मारवाड़ी शमशान घाट पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, […]

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दो दिनों में कपड़ा और इस्पात उद्योग के दो प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाओं और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के सामने रखेंगे। ये कार्यक्रम मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे हैं।पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में हिस्सा लेंगे। यह देश […]

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दो सुदूर गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. ग्रामीण पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनकी आवाज प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे जीवन स्तर बेहद निचला है. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो ऐसे गांव जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. जिले के दक्षिण दिशा और अंतिम छोर में बसे इन दो गांवों के लोगों की आवाज और मांग दब के रह गई है. इन लोगों को अपने क्षेत्रीय विधायक को आज तक देखा नहीं. ग्रामीणों ने अपनी समस्या को कई बार जिम्मेदार […]

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की भी मौत हो गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है. पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 30 नागरिकों की मौत की आशंका है. इनमें ज्यादातर पर्यटक थे. यह हमला बैसरन नामक घास के मैदान में हुआ. यहां आज सुबह पर्यटकों का एक समूह घूमने गया […]

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की पत्थरों से कुचलकर मार दिया. आरोपी की यह 10वीं पत्नी थी. आरोपी ने यह वारदात पत्नी के अवैध संबंधों के शक में अंजाम दिया है. इससे पहले आरोपी की नौ पत्नियां उसे छोड़ कर जा चुकी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान ढुला राम के रूप में है. उसने बताया कि एक के बाद एक उसने […]

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका “चुनौतियों का चिंतन” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का पुण्यस्मरण किया। उन्होंने […]