छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक युवक अपनी पुरानी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरा विवाह करने जा रहा था. इसी दौरान पुरानी प्रेमिका ने नई दुल्हन के फोन पर अपनी प्रेम कहानी और युवक के साथ मंदिर में हो चुके विवाह का वीडियो भेज दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया. ये पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर गांव का है. हंगामा मचने के बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया. इसके बाद पुलिस को इस धोखेबाजी की जानकरी दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने लेकर गई. ये […]

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर पंचायत के पहाड़ी कोरवा बस्ती में पति ने अपनी पत्नी हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली है. आरोपी की पहचान बबुआ कोरवा (25) के रूप में हुई है. ये मामला बुधवार रात का है. बताया जा रहा है कि चैनपुर पंचायत के गांव सरंगा जोभी पाठ के लालखवा कोरवा पारा निवासी बबुआ कोरवा की शादी चार साल पहले गांव के […]

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार अभियान चल रहा है. इसके तहत मुख्यमंत्री साय गांवों में जा-जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी जरूरतों को जान रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार में शादी के लिए आज कुलेश्वरी कमार से पर्रा, धुकना और सुपा खरीदा. दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा. यहां उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर अनेक सरकारी योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले. आपको बता दें […]

रायपुर : कल रात पाकिस्तान के असफल ड्रोन हमले पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “हमारी सेना ने कल अद्भुत बहादुरी दिखाई है। जब किसी देश के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले होते हैं, तो वह युद्ध होता है। जब कोई नागरिक समाज पर हमला करता है, तो इसे गलत माना जाता है। लेकिन पाकिस्तान दोनों कर रहा है। इस बार पाकिस्तान भारत के सामने खड़ा भी नहीं हो सका। पाकिस्तान के लोगों का एक बड़ा हिस्सा घुटन महसूस कर रहा है। इसलिए पाकिस्तान के साथ अंतिम निर्णय लिया जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “अगर पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन […]

मुलुगु : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती मुलुगु जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हो गए है। यह घटना वेंकटपुरम के निकट वन क्षेत्र में घटी। पुलिस की तलाशी के दौरान माओवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार की पृष्ठभूमि में बारूदी सुरंग विस्फोट से हलचल मच गई है। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ करर्गुट्टा की पहाड़यिों पर जमा नक्सलियों को […]

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण में अपने दौरे के दौरान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने माथमौर में चौपाल सजाई और ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। ये की बड़ी घोषणाएं 1. मुख्यमंत्री ने कुवांरपुर में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा 2. पीएमजीएसवाई के अंतर्गत फुलझर से चंदेला तक सड़क निर्माण होगा 3. तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर, परपर टोला से चंदेला तक सड़क निर्माण किया जाएगा 4. कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की […]

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे ग्राम दलदली पहुँचे। आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह बैगा बहुल्य इस अंतिम सीमावर्ती गांव में मुख्यमंत्री साय के आगमन की खबर फैलते ही दलदली सहित समीपस्थ ग्रामों के  ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समाधान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में बड़ी सादगी और आत्मीयता के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और ऐतिहासिक […]

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है, जहां सुरक्षाबलों ने तड़के मुठभेड़ में 20 नक्सलियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है. इस ऑपरेशन पर दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नजर बनाई हुई है. वहीं छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी.सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ये ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से जारी है. […]

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को 142 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन तक सेवाओं की सरल, सहज और सुगम पहुँच सुनिश्चित हो, और यह नवीन […]

सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के करिगांव में अचानक पहुंचकर ग्रामवासियों को चकित कर दिया. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लिमगांव की बजाय सीधे बन्दोरा गांव में उतरा, जिससे प्रशासनिक अमला कुछ समय के लिए असमंजस में पड़ गया. प्रशासन पहले से ही लिमगांव में मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटा था, परन्तु मुख्यमंत्री के करिगांव पहुंचने से पूरी व्यवस्थाएं तत्काल वहां स्थानांतरित करनी पड़ीं. करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर सहज वातावरण में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते रहे. […]