रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित (ASP Akash Rao Girpunje) की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव
छत्तीसगढ़
आईईडी विस्फोट में एक सीनियर पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मी घायल हो गए. डोंडरा गांव के पास यह घटना घटी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा डिवीजन) आकाश राव गिरीपुंजे को गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद वे शहीद हो गए.
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अवेली से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बीती रात गांव के मुख्य चौक पर स्थित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर जूतों की माला पहना दी।
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अमेरी की एक महिला चित्रा चौधरी, जो मैरिज ब्यूरो चलाती थी, उसने अपने ही पति संजय चौधरी की प्रोफाइल युवती को भेज दी और उसकी शादी भी उसी से करा दी। युवती दमयंती चौधरी, जो कि जांजगीर-चांपा की रहने वाली है, जुलाई 2024 में शादी के लिए मैरिज ब्यूरो से जुड़ी थी। शुरुआत में कई प्रोफाइल भेजे गए। लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने पति का ही प्रोफाइल भेज दिया। उनकी शादी गिरौधपुरी धाम में कराई गई, जिसके बाद संजय युवती […]
नक्सली केशव राव (उर्फ बसवराजू) के अंतिम संस्कार पर विवाद हो गया है. प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसवराजू के परिवार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ (funeral of naxalite Basavaraju) अवमानना याचिका दायर की है. याचिका में पुलिस पर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है.
छत्तीसगढ़ के बालोद में 67 दिन पहले एक महिला स्कूल टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. लेकिन दो महीने बाद अब मामला कुछ और ही निकला है. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है. स्कूल टीचर की हत्या उन्हीं के पति ने की थी. पहले अटेम्पट में फेल हुआ तो दूसरी बार लोहे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 22 मार्च की है. मोहला ब्लॉक के शेरपार हायर सेकेंडरी में पदस्थ शिक्षिका बरखा वासनिक की हितकसा मार्ग में एक […]
रायपुर। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस इकाई में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, निवेश संभावनाएं और […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति देगा। इस प्रस्ताव के माध्यम से छत्तीसगढ़ को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल […]
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बल पिछले डेढ़ साल से नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, और उन्हें विश्वास है कि 31 मार्च 2026 तक इस खतरे को खत्म करने का संकल्प पूरा होगा। साय बृहस्पतिवार को राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले, सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो को आज श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। रायपुर के माना इलाके में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की चौथी बटालियन ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। साय ने कहा, ”गुजरात निवासी कोबरा […]
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ आज हुई और अब भी जारी है. इस मुठभेड़ 26 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं. इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली नंवबल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू को भी मार गिराया गया है. वो नक्सली संगठन के महासचिव था. DRG के जवानों ने उसे ढेर किया. बसवराजू पिछले 35 सालों से माओवादी संगठन की केन्द्रीय कमेटी का मेंबर है. सरकार ने उस पर […]

