Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांचली वोटर्स पर फोकस
    • Surajpur Crime News: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक का मर्डर
    • Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इनाम
    • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— ‘गांधीवादी अफसरों को नोट दिखते ही मारते हैं ठप्पा’
    • राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर और कोटा में खिला कमल
    • UP Assembly Election: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्मीदवारों की रिपोर्ट
    • Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आंदोलन
    • Drishyam 3 Cast on Kapil Sharma Show: अजय देवगन अपनी टीम के साथ करेंगे शिरकत, 26 सितंबर को होगा प्रीमियर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Surajpur Crime News: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक का मर्डर

    Surajpur Crime News: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक का मर्डर

    September 26, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Surajpur Crime News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर: जिले में एक नाबालिग विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में 17 सितंबर को नाबालिग विवाहिता ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय (Surajpur Crime News) पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

    Surajpur Crime News – परिजनों ने एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    प्रेमी की हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

    वहीं, सूरजपुर पुलिस ने एक अन्य सनसनीखेज मामले में भैयाथान विकासखंड में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र के पकनी गांव का है। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मृतक प्रभु नारायण कुशवाहा उर्फ सूरज का गांव की ही राधा देवांगन के साथ अवैध संबंध था। इस बात की भनक राधा के बेटे करण देवांगन को लग गई। कुछ दिन पहले ही चेन्नई से लौटे करण ने अपनी मां को प्रभु नारायण के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे आक्रोशित होकर उसने डंडे से पीट-पीटकर प्रभु नारायण की बेरहमी से हत्या कर दी।

    शव ठिकाने लगाने की साजिश हुई नाकाम 

    हत्या के बाद मां ने बेटे के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए और शव उनके घर पर ही रह गया। जल्द ही इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को लग गई और सूचना मृतक के भाई को दी गई। भाई की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि झुब्ध बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया और मां ने साक्ष्य मिटाने व शव को ठिकाने लगाने में मदद की, इसलिए उसे भी सह-आरोपी बनाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर; 6 लोगों की मौत

    पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घंटे में दबोचा आरोपी

    जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक तरीका

    दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- ‘ज्ञानेश कुमार मनमानी कर रहे’

    दुर्ग जिला अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर भागी लेडी डॉन जसबीर कौर; 1 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

    रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें और जरूरी नियम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.