उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को (Cabinet Makeover) लेकर एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ गई हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से तलब किए जाने के बाद धामी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
Cabinet Makeover – सूत्रों की बात मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर सीएम धामी पार्टी के आला नेताओं को अपडेट दे सकते हैं। मंगलवार को सीएम धामी का कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था। इसी के बीच सीएम धामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली की दौड़ लगाई।
इसे भी पढ़ें – विधानसभा बैकडोर भर्ती में एक्शन शुरू, कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी
भाजपा विधायकों के मंगलवार दोपहर को अचानक दिल्ली जाने से सत्ता के गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गईं हैं। धामी मंत्रिमंडल में कई बड़े चेहरों की छुट्टी करते हुए मंत्रियों के तीन खाली पदों को भरने की कोशिश होगी। हालांकि, सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड से जुड़े विकास कार्यों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को वह अपडेट देंगे, और इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मीटिंग का समय भी लिया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में बदलाव होना तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो धामी सरकार कुछ कैबिनेट मंत्रियों को ड्रॉप करते हुए नए चेहरे को मौका दे सकती है। भाजपा हाईकमान ने सीएम धामी से कैबिनेट मंत्रियों की परफॉरमेंस की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।
विधानसभा बैकडोर भर्तियों में एक कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा स्पीकर का जमकर नाम उछला है, जिससे भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई है। जबकि, एक कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ्य कारणों की वजह कुछ खास परफॉरमेंस नहीं है। सूत्रों की मानें, तो धामी सरकार इसी मु्द्दों का आधार बनाते हुए कुछ एक्शन ले सकती है।
इसे भी पढ़ें – सरकारी डाक्टर का निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील, भ्रूण लिंग परीक्षण करने का संदेह
धामी सरकार में अगर कैबिनेट मंत्री ड्रॉप होते हैं तो युवा और नए चेहरों को मौका जरूर मिलता दिखाई दे रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद अगर कैबिनेट मंत्री ड्रॉप होते हैं तो धामी सरकार के सामने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच संतुलन बनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। साथ ही, धामी सरकार को ब्राहमण और ठाकुर के बीच भी संतुलन बनाना होगा। सूत्रों की बात मानें तो भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल विस्तार की योजना को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुटा है।

