पुणे पोर्शे कांड में अब महाराष्ट्र के सातारा जिले में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। महाबलेश्वर में पुणे पोर्शे कांड के नाबालिग आरोपी के पिता के रिसॉर्ट में को ढहा दिया गया है। प्रशासन ने कार्रवाई ऐसे समय में की है जब कुछ दिन पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे ने जिलाधिकारी को आदेश दिया था कि अगर रिसॉर्ट अवैध पाया जाता है तो कार्रवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पहुंचीं बांग्लादेश की PM शेख हसीना, कल मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल
पिछले सप्ताह ही सील किया था रिसॉर्ट
जानकारी के अनुसार इसके बाद पिछले सप्ताह ही रिसॉर्ट को सील कर दिया था। रिसॉर्ट अवैध निर्माण कर बनाया गया था। जिसके चलते इसे ढहा दिया गया है। बता दें कि इस मामले में इससे पहले पुलिस नाबालिग आरोपी के पिता-दादा और मां को गिरफ्तार कर चुकी है।

