लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि (BSP On One Nation One Election) उनकी पार्टी एक देश, एक चुनाव को लेकर वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा एक-दो दिनों में लाये जाने वाले विधेयक का स्वागत करेगी। सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा गरीब व मजलूमों की ही पार्टी है और इस पार्टी के संगठन व चुनाव आदि भी इन्ही के ही बलबूते चलाये व लड़े जाते हैं।
इसे भी पढ़ें – प्रयागराज ‘महाकुम्भ’ में 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होगे इंतजाम : योगी
BSP On One Nation One Election – बसपा इसके लिए कांग्रेस, भाजपा व अन्य दलों की तरह यहाँ बड़े-बड़े पूँजीपतियों व धन्ना सेठों आदि से कोई भी आर्थिक मदद नहीं लेती है। ऐसे में एक साथ चुनाव होने से फिर हमारी पार्टी पर इन सब मामलों में बहुत कम खर्चे का बोझ पड़ेगा। साथ ही इससे जल्दी-जल्दी चुनाव आचार संहिता ना लगने की वजह से भी जनहित के कार्य ज्यादा नहीं रूकेंगे।
इसे भी पढ़ें – संभल में कई साल से बंद मंदिर खुला, प्राचीन मूर्तियां और कुआं मिला
उन्होने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की 75 वर्षों की गौरव यात्रा पर इस वर्ष भी संसद में काफी गरम चर्चा चल रही है मगर सच्चाई यह है कि देश पर अब तक राज करने वाली पार्टियों ने संविधान पर सही से अमल करने के मामले में अपनी सच्ची निष्ठा, ईमानदारी व देशभक्ति अगर निभाई होती तो फिर अपने देश का हाल आज इतना बदहाल नहीं होता कि यहाँ लगभग 80 करोड़ लोगों को रोजगार के अभाव में अपनी भूख मिटाने के लिए थोड़े से सरकारी अनाज का मोहताज जीवन गुजारने को मजबूर नही होना पड़ता।
