सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास सबसे सस्ते Recharge Plans हैं, कंपनी के प्लान्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स की तुलना कम से कम 20 से 30 फीसदी सस्ते हैं. बीएसएनएल के पास 99 रुपए वाला एक शानदार प्लान है जो कम कीमत में बढ़िया बेनिफिट्स देता है. इस प्लान के साथ डेटा और कॉलिंग का फायदा दिया जाता है, चलिए जानते हैं कि आपको इस प्लान के साथ क्या-क्या मिलेगा?

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, 99 रुपए वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा. इसके अलावा ये प्लान यूजर्स को 50MB हाई स्पीड 4जी डेटा देता है, लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 40kbps कर दी जाएगी. इसका मतलब ये है कि ये प्लान डेटा की ज्यादा खपत करने वाले ग्राहकों के लिए नहीं है.

BSNL Recharge Plan – 99 रुपए वाले प्लान के साथ आप लोगों को 14 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. 14 दिन की वैधता और 99 रुपए की कीमत के हिसाब से इस प्लान का डेली खर्च लगभग 7.07 रुपए है. अगर आपको कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट चाहिए तो ये प्लान आपको पसंद आ सकता है. ये प्लान कंपनी के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है.

 

Share.
Exit mobile version