यदि आप रास्ता खोजने या नई जगह घूमने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. Google Maps ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. अब यह फीचर सिर्फ कार और बाइक नेविगेशन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पैदल चलने और साइकिल से (awesome update of google maps) सफर करने वालों को भी स्मार्ट वॉइस सपोर्ट देगा. यूजर्स चलते-चलते अपने रूट, आसपास की जगहों और ETA से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे. इतना ही नहीं, बिना फोन छुए मैसेज भेजने जैसे काम भी किए जा सकेंगे. यह अपडेट Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

पैदल और साइकिल नेविगेशन में AI की एंट्री

गूगल ने घोषणा की है कि Gemini AI को अब Google Maps के वॉकिंग और साइक्लिंग मोड में भी जोड़ दिया गया है. पहले यह सुविधा केवल फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर नेविगेशन तक सीमित थी. नए अपडेट के बाद पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वाले यूजर्स भी AI आधारित बातचीत वाला नेविगेशन अनुभव ले सकेंगे. इसका मकसद (awesome update of google maps) यात्रा को ज्यादा आसान और इंटरैक्टिव बनाना है. कंपनी के अनुसार यह फीचर ग्लोबल लेवल पर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

कैसे काम करेगा Gemini वॉइस असिस्टेंट

Gemini को एक्टिव करने के लिए यूजर को Google Maps खोलकर डेस्टिनेशन सेट करना होगा और नेविगेशन शुरू करना होगा. इसके बाद स्क्रीन के ऊपर दिए माइक्रोफोन आइकन पर टैप करके AI से बात की जा सकती है. Hey Google वॉइस कमांड से भी इसे ट्रिगर किया जा सकता है. फिलहाल यह फीचर केवल वॉइस आधारित है, यानी यूजर सवाल टाइप नहीं कर सकते. जवाब भी मुख्य रूप से आवाज और स्क्रीन पर विजुअल संकेतों के जरिए मिलेंगे.

Share.
Exit mobile version