अररिया : बिहार में अररिया जिले के सिकटी अन्तर्गत पड़रिया में (Bridge Collapsed Into River) बकरा नदी पर कुल 12 करोड़ की लागत से बन रहा पुल मंगलवार को बकरा नदी में समा गया।पुल का तीन से चार पाया नदी में समा गया। पुल के नदी में समाने को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह और सिकटी भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने इसे संवेदक और विभागीय लापरवाही का नतीजा करार दिया।
इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी आज करेंगे नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं
सांसद और विधायक ने बातचीत में बताया कि पुल की पाइलिंग में गड़बड़ी बरतने के साथ रात में संवेदक के द्वारा गुणवत्ता विहीन काम करने का नतीजा है पुल का गिरना। सांसद ने मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम के साथ कराने के साथ जिम्मेवार संवेदक और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।पुल निगम के अधिकारी इस बाबत कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – यादव और मुसलमान समुदाय के लोगों को मुझसे किसी मदद की अपेक्षा न करें : जेडीयू सांसद
Bridge Collapsed Into River – बकरा नदी पर पडरिया के पास बन रहा यह पुल जिले के सिकटी प्रखंड और कुर्सा-कांटा प्रखंड को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण पुल था।शुरुआती दौर में यह 7 करोड़ 80 लाख की लागत का था,लेकिन बाद में नदी की धारा बदलने और एप्रोच सड़क को लेकर कुल 12 करोड़ की लागत का हो गया था।लेकिन पड़रिया पुल बनने से पहले ही अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया।जबकि वर्षों से स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह और विधायक विजय मंडल के अथक प्रयास से यहां पुल बनना शुरू हुआ था।
