बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक साथ चार जिगरी दोस्तों ने जहर पी लिया. घटना में तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बताई (4 friends drank poison) जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई घटना को लेकर काफी हैरान-परेशान है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें – दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, शव मिलने पर भड़का आक्रोश

जानकारी के अनुसार, जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक दवा पील ली, जिसमें से तीन की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान राजा कुमार (20), सनी देओल (18) और अन्य नाबालिग के तौर पर हुई है. वहीं, एक नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है. यह चारों दोस्त एक साथ गांव या इलाके में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करने काम करते थे.

इसे भी पढ़ें – भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

4 friends drank poison – शनिवार को इन सभी ने खाद की दुकान से एक कीटनाशक दवा खरीदी. बताया जा रहा है कि चारों ने गांव से कुछ दूरी पर जाकर मक्के के खेत में बैठकर बारी-बारी से कीटनाशक दवा को पी लिया. इस बात की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सभी को तुरंत खगड़िया के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पहले तो राजा और सनी ने और फिर एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया. इसके अलावा, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Share.
Exit mobile version