भारतीय नौसेना के पराक्रम से हर कोई हिन्दुस्तानी वाकिफ है। बता दें कि अरब सागर में भारतीय नौसेना के जंगी जहाज INS सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों से ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman की रक्षा की। समुद्री लुटेरों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज को हाइजैक कर लिया था। तो वहीं भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में अपहृत इस जहाज को बचाने के लिए पहुंचा था
इसे भी पढ़ें – जानें कौन हैं ट्रैप शूटर Preeti Rajak, जो बनीं सेना की पहली महिला सूबेदार
INS सुमित्रा ने एंटी पाइरेसी ऑपरेशन को दिया अंजाम
अदन की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने सोमालिया लुटेरों को करारा जवाब देते हुए ईरानी जहाज सहित 19 पाकिस्तानी नागरिपकों को सुरक्षित बचाया है। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले जहाज को बंधी बना लिया था। बता दें कि, जहाज से इमरजेंसी कॉल आने के बाद भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने एंटी पाइरेसी ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस बड़े ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज शामिल थे।
इसे भी पढ़ें – महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज, जाने कैसे हुआ था बापू का निधन
जहाज में बैठे हुए थे17 क्रू मेंबर
इस ईरानी जहाज एमवी इमान में 17 क्रू मेंबर बैठे हुए थे, जिनका अपहरण समुद्री डाकुओं ने कर लिया था। जैसे ही ईरानी फिशिंग वेसल ईमान से खतरे का अलार्म बजा और डिस्ट्रेस कॉल आई, वैसे ही INS सुमित्रा ने तेजी से उसकी तरफ स्पीड बढ़ाई और भारतीय नौसेना ने सभी क्रू मेंबर को बचा लिया है।