Border news India-कारगिल में बनेगा स्मार्ट सिटी:
सेना के सहयोग से कारगिल के विकास की चमक दुनिया में फैलेगी। नियंत्रण रेखा से सटी पहाड़ियों की तलहटी में स्मार्ट सिटी का खाका बुना जा रहा है। नियंत्रण रेखा से करीय 15 किमी दूर खुरखाथांग पठार में सेना अपनी खारे फील्ड फायरिंग रेज खाली करने को सहमत हो गई है।
रेंज की 1700 कनाल जमीन कारगिल हिल काउंसिल के स्मार्ट टाउनशिप के सपने को हकीकत में बदलने में मददगार होगी।
केंद्र सरकार के कारगिल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए तैयारी आरंभ हो चुकी है। कारगिल के विकास के लिए सेना की फायरिंग रेंज की | मांग उठी थी। इस पर सेना भी राजी हो गई है।
उन्होंने छह माह में रंज खाली करने का फैसला कर कस्ये के विस्तार को हरी झंडी दे दी वहीं, प्रशासन ने नई फील्ड फायरिंग रेंज के लिए कारगिल कस्बे से करीब 60 | किलोमीटर दूर मुलबैख में जमीन उपलब्ध करवा दी है।
खारो फायरिंग रंज के पास ही सेना का सालाई स्टोर भी है| ऐसे में मुलवैख में नई बॉर्डर फायरिंग रेंज फायरिंग रेंज व सामान की सप्लाई के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में 6 महीने लगेंगे हाल ही में सेना की 8 डिवीज़न के लिए GOC कारगिल प्रशासन के बीच इसके लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समय कारगिल में तापमान माइनस 20 डिग्री के करीब है।
मौसम सुधरते ही सेना का काम जोर पकड़ लेगा।

इसे भी पढ़े: Rajnath Singh: लद्दाख में सेना के “करिश्माई प्रदर्शन” ने बढ़ाया देश का मनोबल
कारगिल हिल काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर फिरोज खान का कहना है कि स्मार्ट सिटी में कचरा निस्तारण के साथ अन्य सभी सुविधाएं होंगी । पुराना कारगिल कस्या गैर योजनाबद्ध तरीके से विकसित हुआ था ।
इस टाउनशिप में सभी सुविधाओं का योजनावद्ध तरीके से विकास होगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से जल संरक्षण, अच्छी सड़कें, गलियां, नालियां, स्ट्रीट लाइट, बेहतर विजली, जल सप्लाई के साथ पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। स्मार्ट सिटी में पर्यटन को बदावा देकर लोगों के आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने के भी
इसे भी पढ़े: अफगान-तालिबान शांति वार्ता के मायने, भारत पर व्यापक असर की आशंका
हमें बताये कैसा लगा आपको आर्टिकल “Border news India–कारगिल में बनेगा स्मार्ट सिटी” लाइक, शेयर, सब्सक्राइब करके,
ऐसी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे करंट न्यूज़ के साथ

