जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने लैंड रेगुलराइजेशन बिल को लेकर उमर अब्दुल्ला की सरकार पर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, पीडीपी के लैंड रेगुलराइजेशन बिल, जिसे बीजेपी ने लैंड जिहाद बिल कहा था, उसको पारित होने से रोकने की (land regularization bill) बीजेपी की धमकी आज सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार ने ही पूरी कर दी है.
इसे भी पढ़ें – फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज बयान: ‘BJP ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री, जिन्होंने पहले आश्वासन दिया था कि उनके नेतृत्व में पीडीपी की किसी भी जनहितैषी पहल को कोई बाधा नहीं आएगी, एक बार फिर अपने वादे से मुकर गए हैं. यह उनकी अधूरी गारंटियों और वादों की बढ़ती सूची में एक और यू-टर्न है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गरीबों के सिर पर छत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए विधेयक को अब भूमि हड़पने के रूप में दिखाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग ने पलटा खेल, रोमांचक सीट पर खिला ‘कमल
