पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन पर भारतीय सेना की तरफ से फायरिंग की गई है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने फायरिंग की है. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को डिगवार सेक्टर में एलओसी के नजदीक कई मिनट तक मंडराते हुए देखा गया. सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन (big conspiracy foiled) की गतिविधि संदिग्ध लगने पर सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन राउंड फायर किए. फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गया या गिरा, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें – घाटी में आतंक का अंत! ‘ऑपरेशन त्रासी’ के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे गए, सर्च ऑपरेशन जारी
big conspiracy foiled – इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सेना पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. नियंत्रण रेखा के आसपास सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, 10 लाख के इनामी जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर
J&K के पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर बीते दिन एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया. सेना की तरफ से उस पर कुछ राउंड फायरिंग की. हालांकि, अनमैन्ड एरियल व्हीकल को नीचे नहीं लाया जा सका. अधिकारियों ने कहा कि UAV बाद में गुलपुर के सिरियां गांव की ओर बढ़ा, और LoC के दूसरी तरफ घुस गया. एक अधिकारी ने कहा कि सिक्योरिटी फोर्स ने सेक्टर में निगरानी बढ़ा दी और यह पक्का करने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया कि कोई हथियार या नारकोटिक्स एयरड्रॉप तो नहीं हुआ है.
