इजराइल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. उनके साथ-साथ परिवार के कई लोग भी मारे गए हैं. अमेरिका और इजराइल की तरफ से अभी भी लगातार हमले किए जा रहे हैं. ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है. खोमेनेई की मौत पर भारतीय नेताओं (Omar Abdullah’s statement) ने भी दुख जाहिर किया है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मैं सभी समुदायों से अपील करता कि शांति बनाए रखें.

Omar Abdullah’s statement – उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मैं ईरान में तेजी से बदल रहे हालात को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता हूं, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या की खबर भी शामिल है. मैं सभी समुदायों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें, संयम बरतें और किसी भी ऐसे कदम से बचें जो तनाव या अशांति को बढ़ा सकता हो.

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी खामेनेई की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज का दिन इतिहास में एक बेहद दुखद और शर्मनाक मोड़ के रूप में दर्ज हो रहा है, जब इजराइल और अमेरिका ईरान के प्रिय नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या पर खुशी जता रहे हैं. इससे भी ज्यादा शर्मनाक और चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ मुस्लिम देशों ने खुलकर या परोक्ष रूप से इसका समर्थन किया और अंतरात्मा की आवाज़ के बजाय सुविधा और स्वार्थ को चुना है.

 

 

Share.
Exit mobile version