Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dr. Anand Kumar Jain ने Dr. Indrajit Ghosh को ‘Excellence in Accounts’ अवार्ड से नवाजा
    • कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा
    • ‘आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज’: जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ भेदभाव
    • ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: बस मालिक ने पुलिस को दी ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी
    • शिरोमणि अकाली दल ने जारी की 8 जिलों की जनरल काउंसिल की पहली लिस्ट: सुखबीर बादल ने किए नए ऐलान
    • झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: CM नायब सैनी पेश करेंगे 7,255 करोड़ का अनुपूरक बजट; 9 नए बिल होंगे पेश
    • अंकित बलियान हत्याकांड में दो शूटर मारे गए, परिवार ने कहा- अभी इंसाफ अधूरा है; अब रख दी ये बड़ी मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका, विधानसभा चुनाव में मंत्री टीटी हारे

    राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका, विधानसभा चुनाव में मंत्री टीटी हारे

    January 9, 2024 राजस्थान 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर : राजस्थान में नवगठित भारतीय जनता पार्टी सरकार को सोमवार को उस समय करारा झटका लगा जब विपक्षी कांग्रेस के प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने करणपुर विधानसभा सीट जीत ली। कुन्नर ने इस सीट के लिए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार और राज्यमंत्री (BJP Lost In By Election) सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 11283 वोटों से हराया। भाजपा ने इस सीट से चुनाव लड़ रहे टीटी को न केवल मंत्री बनाया बल्कि उन्हें विभाग भी आवंटित कर दिए थे।

    इसे भी पढ़ें – राजस्थान : कांग्रेस ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया

    BJP Lost In By Election – कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित किया गया था। विजेता रुपिंदर, गुरमीत सिंह के बेटे हैं। यहां पांच जनवरी को मतदान हुआ था जिसकी गिनती सोमवार को हुई। निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह को 94,950 वोट मिले जबकि टीटी को 83,667 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी पिरथीपाल सिंह को 11940 वोट मिले। इस जीत के साथ ही राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के 115 विधायक हैं।

    इसे भी पढ़ें – करणपुर चुनाव : बीजेपी के सुरेंद्र पाल सिंह चल रहे हैं पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी 4 हजार वोटों से आगे

    इस हार को राज्य में लगभग एक महीने पहले ही सत्ता में आने वाली भाजपा के लिए करारा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा अल्प संख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग दिया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस हार पर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा क‍ि इलाके की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से ‘नेपाली गैंग’ के 3 गुर्गे गिरफ्तार

    CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ ‘शून्य’ बजट

    जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़

    राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार संहिता लागू

    चित्तौड़गढ़ में सनसनी: गांव जाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

    सिरोही में खाने में निकले कीड़े तो पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं 50 छात्राएं: वार्डन पर बदसलूकी का आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.