जयपुर : राजधानी जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम का स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। विरोध इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं का पीछा कर उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया और उनकी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बगरू के रामपुरा कंवरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों में तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसके (huge ruckus during school inspection) बाद आक्रोशित ग्रामीण स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए।
बाहरी संगठन को निरीक्षण की इजाजत नहीं’
ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्कूल भवन की मरम्मत व सुधार कार्य के लिए सरकार पहले ही ₹12,50,000 की राशि स्वीकृत कर चुकी है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि वे अपने स्तर पर स्कूल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लेंगे और किसी भी बाहरी राजनीतिक दल या संगठन को स्कूल में राजनीति चमकाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
‘बदहाली छिपाने के लिए मीडिया और जनता पर पाबंदी
CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि (huge ruckus during school inspection) शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और जमीनी हकीकत को उजागर होने से रोकने के लिए स्कूलों में आम नागरिकों और मीडिया प्रवेश पर अघोषित रोक लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाने का अभियान जारी रखेगा और किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।


