Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राजस्थान : कांग्रेस ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया

    राजस्थान : कांग्रेस ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया

    January 8, 2024 राजस्थान 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आरपीसीसी) ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पार्टी के एक (Congress Expelled Mevaram Jain) पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जैन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, ‘बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन को अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उनका आचरण कांग्रेस पार्टी के संविधान के तहत अनुशासन के उल्लंघन का स्पष्ट संकेत है।’

    इसे भी पढ़ें – राजस्थान हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 72 आईएएस व 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले

    Congress Expelled Mevaram Jain – एक महिला ने दिसंबर 2023 में बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन और राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित सहित नौ लोगों पर दो साल पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी किशोर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि मामला जोधपुर के राजीव गांधी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी एक नाबालिग सहेली के साथ भी बलात्कार किया और उस पर अन्य लड़कियों को अपने पास लाने का दबाव डाला।

    इसे भी पढ़ें – जैसलमेर में पिकअप वैन और कार की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

    महिला का आरोप है कि उसके पिता की बीमारी के कारण वह करीब पांच साल पहले बाड़मेर के रामस्वरूप के संपर्क में आई और उन्होंने उसे मदद का आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, कृत्यों को रिकॉर्ड किया और उसका यौन शोषण करता रहा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने 2021 में उसके फ्लैट पर उसे बाड़मेर के तत्कालीन विधायक मेवाराम जैन से मिलवाया गया और उस दौरान दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि तब से आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। उन्होंने उसकी किशोर बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की, उसकी एक सहेली के साथ दुष्कर्म किया और उस पर अन्य महिलाओं को भी लाने के लिए दबाव डाला।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अपने ही गोत्र में इश्क करने पर 7 लाख जुर्माना, अब जिंदा जलने से युवक की संदिग्ध मौत

    उधारी के ₹7 लाख मांगने पर युवक की जिंदा जलाकर हत्या, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; आरोपी गिरफ्तार

    राजस्थान में 5 साल की शादी के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार; ‘जिद’ बनी मौत का कारण

    कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ‘खूनी’ हादसा! 30 फीट नीचे गिरी फॉर्च्यूनर, पुणे के 3 दोस्तों की मौत

    जयपुर में ‘नकली किन्नरों’ का आतंक खत्म! जबरन वसूली करने वालों की मेडिकल टेस्ट ने खोली पोल

    हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.