मान सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) को लेकर झूठा प्रचार फैलाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों की कड़ी आलोचना की। पंजाब में आपदा राहत फंड को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को करारा जवाब देते हुए कठघरे में खड़ा कर दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा पंजाब के (only 1582 crore has been received) साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और झूठा प्रचार फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है, वहीं कांग्रेस भी बिना सबूत आरोप लगाकर सिर्फ़ राजनीतिक रोटियाँ सेक रही है।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि SDRF फंड को लेकर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2022 से पंजाब के हक़ का फंड जारी करने में लगातार टालमटोल की है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भेजी जाने वाली राशि को भी रोका गया। चीमा ने कहा, “SDRF के तहत 2022-23 वित्तीय वर्ष में राज्य को 208 करोड़ रुपये प्राप्त हुए और 61 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 2023-24 में 645 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि 420 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 2024-25 में 488 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि 27 करोड़ रुपये खर्च किए गए, और 2025-26 में 241 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि 140 करोड़ रुपये खर्च किए गए।”
only 1582 crore has been received – उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2022 से 10 सितंबर 2025 तक पंजाब सरकार को केंद्र से SDRF के तहत कुल 1,582 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।”इसमें से ₹649 करोड़ विभिन्न राहत और पुनर्वास कार्यों पर पहले ही खर्च किए जा चुके हैं, जबकि शेष SDRF राशि वर्तमान और आगामी राहत अभियानों में बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही है।चीमा ने राज्य को प्राप्त फंड का विस्तृत विवरण जारी किया और कहा कि बीजेपी जानबूझकर जनता को आपदा फंड को लेकर गुमराह कर रही है।

