झारखंड के पलामू से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 5 सदस्यों की महज 10 दिनों के भीतर मौत हो गई है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। शुरुआती (mysterious death of 5 people) जांच में स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पूरा परिवार ‘एपिडेमिक ड्रॉप्सी’ (Epidemic Dropsy) नामक एक खतरनाक बीमारी की चपेट में आ गया था, जो अक्सर मिलावटी खाद्य तेल के सेवन से होती है।
mysterious death of 5 people – यह मामला पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव का है। मृतकों में परिवार के मुखिया कुलदीप महतो (50 वर्ष), बेटा नकुल महतो (20 वर्ष), बेटियां बबीता कुमारी (20 वर्ष) व इंदु कुमारी, और बहू श्वेता देवी (28 वर्ष) शामिल हैं।
10 दिनों का खौफनाक सिलसिला
मौत का यह सिलसिला 19 जून से शुरू हुआ और 29 जून तक 5 लोगों की जान ले चुका था। फिलहाल, परिवार की एक बुजुर्ग महिला लाखो देवी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं।
एपिडेमिक ड्रॉप्सी और मिलावटी तेल का कनेक्शन
रांची के रिम्स अस्पताल के विशेषज्ञों के अनुसार, यह विषाक्त स्थिति सरसों के तेल में ‘आर्जिमोन मेक्सिकाना’ (सत्यानाशी के बीज) के तेल की मिलावट के कारण हो सकती है। इसके सेवन से अंगों में सूजन और दिल व फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ता है। मौत की आधिकारिक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।


