Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा कोढ़ा थाना इलाके में हुआ, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, हरदा से पूर्णिया जा रही बस का ड्राइवर नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था. जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं.
इसे भी पढ़ें – प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचाई जान
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. बस सीधे पिकअप (Katihar Road Accident) से टकरा गई, जिससे ये हादसा हो गया. लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर शराब के नशे में था. इस हादसे में दो बाइक भी चपेट में आ गईं, बाइक पर सवार चार लोगों की हादसे में मौत हो गई.
