पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने अब अपने आतंक अभियान में एक नया मोर्चा खोल दिया है, वो है महिलाओं की जिहादी ब्रिगेड. संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर (women’s terror wing) का एक 21 मिनट का ऑडियो संदेश सामने आया है जिसमें वह ‘जमात-उल-मोमिनात’ नाम से इस नए महिला विंग की घोषणा करते हुए, इसका पूरा खाका पेश कर रहा है.

women’s terror wing – यह ऑडियो बहावलपुर स्थित मार्कज़ उस्मान ओ अली में जारी किया गया, जहां से अज़हर ने महिलाओं की भर्ती, प्रशिक्षण और धार्मिक कट्टरपंथी Indoctrination का विस्तृत ब्लूप्रिंट बताया है.

महिलाओं के लिए नया प्रशिक्षण कोर्स

मसूद अजहर के मुताबिक जैसे जैश के पुरुष आतंकी ‘दौरा-ए-तर्बियत’ नामक 15 दिन के कोर्स से गुजरते हैं, वैसे ही महिलाएं ‘दौरा-ए-तस्किया’ नामक प्रशिक्षण लेंगी. इसके बाद दूसरा चरण ‘दौरा-आयत-उल-निसा’ होगा, जिसमें उन्हें यह सिखाया जाएगा कि इस्लामिक ग्रंथों के मुताबिक महिलाएं जिहाद कैसे कर सकती हैं. अजहर ने अपने भाषण में दावा किया कि ‘जो महिला जमात-उल-मोमिनात में शामिल होगी, वह मरने के बाद सीधे जन्नत में जाएगी.’

 अज़हर की बहनें और आतंकी परिवार से जुड़ाव

पिछली जांचों में पता चला है कि अज़हर ने अपनी बहन सादिया अज़हर को महिला विंग की प्रमुख बनाया है. उनकी दूसरी बहन समीरा अजहर (उम्मे मसूद) और अफीरा फारूक (पुलवामा हमलावर उमर फारूक की विधवा) भी नेतृत्व में शामिल हैं. ये महिलाएं ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए भर्ती अभियान चला रही हैं, जिनका आरंभ 25 अक्टूबर से हुआ है.

 

Share.
Exit mobile version