वॉशिंगटन/नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को लगातार स्वदेश वापस भेजा जा रहा है। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने वर्ष 2025 से लेकर अब तक कुल 4,840 भारतीय नागरिकों को निर्वासित (Deport) किया है। इनमें केवल इस (America deported 4840 Indians) वर्ष (1 जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक) 1,273 भारतीयों को वापस भारत भेजा जा चुका है।
America deported 4840 Indians – विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में कुल 3,567 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित किया गया था, जबकि 2026 में यह आंकड़ा 1,273 तक पहुंच चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार निर्वासन से जुड़े संवेदनशील मामलों पर विभिन्न देशों की सरकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है।
नागरिकता सत्यापन के बाद ही होती है भारत वापसी की व्यवस्था
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने निर्वासन की कानूनी प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब भी किसी देश से ऐसा कोई मामला भारतीय दूतावास या विदेश मंत्रालय के पास आता है, तो सबसे पहले गहन पड़ताल की जाती है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई डिपोर्टेशन का मामला हमारे पास आता है, तो हम पहले स्वयं यह जांच और सत्यापन करते हैं कि वह व्यक्ति वास्तव में भारत का नागरिक है या नहीं। एक बार जब हम पूरी तरह आश्वस्त हो जाते हैं कि संबंधित व्यक्ति भारतीय नागरिक ही है, तभी उनकी भारत वापसी और यात्रा की व्यवस्था की जाती है।”
