Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, पड़ोसियों की सूझबूझ ने ऐसे बचाया
    • पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरगे ने परिसीमन पर फंसाया पेंच
    • मेरठ के ‘भूत बंगले’ का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पिता? जानें पूरी मिस्ट्री
    • ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘डकैत’ की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने करोड़; देखें कलेक्शन रिपोर्ट
    • होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क्या है पूरा विवाद
    • तांबे के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक; जानें नियम
    • IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर्माना
    • कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें ‘लिंक्ड डिवाइसेज’ और रहें सुरक्षित
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई नहीं रहीं, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई नहीं रहीं, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    April 8, 2026 देश 2 Mins Read
    Mohsina Kidwai is no more
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का आज बुधवार सुबह 94 साल की आयु में निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से (Mohsina Kidwai is no more) नाता रखने वाली मोहसिना किदवई इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रही हैं और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों को संभाला.

    मोहसिना किदवई के पार्थिव शरीर को आज दोपहर 3 बजे नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा. उन्हें शाम करीब 5 बजे निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

    कांग्रेस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, किदवई ने आज सुबह 4 बजे एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. देश की सियासत में एक कद्दावर नेता रहीं किदवई का राजनीतिक सफर कई दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने पार्टी और केंद्र सरकार के कई अहम पदों पर काम किया. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अंदर भी कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाया.

    इसे भी पढ़ें – बंगाल में कई बूथों पर ‘रिपोल’ का आदेश! CCTV बंद होने और हिंसा के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव रहीं. साथ में उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सदस्य और केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की सदस्य के रूप में लंबे समय तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने हज कमेटी की अध्यक्ष के रूप में भी एक अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाई, जिसके तहत उन्होंने हर साल हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख की.

    मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश के मेरठ सीट से छठी लोकसभा के लिए चुनी गईं. साथ ही उन्होंने सातवीं और आठवीं लोकसभा में भी अपनी यह सीट बरकरार रखी. इसके अलावा वह 2004 से 2016 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी रहीं. वह उत्तर प्रदेश में मंत्री रहने के अलावा इंदिरा गांधी की सरकार (1984) में ग्रामीण विकास मंत्री रहीं.

     Mohsina Kidwai is no more – पार्टी नेताओं और सहयोगियों ने मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा शोक जताया और उन्हें एक समर्पित नेता के रूप में याद किया.  पार्टी के बयान के अनुसार, आज बुधवार दोपहर 3 बजे उनके पार्थिव शरीर को नोएडा स्थित उनके आवास से ले जाया जाएगा. फिर शाम करीब 5 बजे निजामुद्दीन कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरगे ने परिसीमन पर फंसाया पेंच

    पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का ‘प्लान बी’, LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्षा तक ऐसे संभाली स्थिति

    Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब किसे मिलेगा टिकट

    पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

    जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI ने खारिज की PIL

    क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- ‘मेरा काम ही मेरी पहचान’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.