इंदौर : ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और अंतरराज्यीय साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को संगठित वित्तीय अपराध सिंडिकेट से जुड़े दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों आरोपियों के (operation matrix) विरुद्ध देश के 13 से अधिक राज्यों में लगभग 5 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी से संबंधित दर्जनों आपराधिक शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (अपराध) के कुशल मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच द्वारा ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ संचालित किया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से चार स्मार्टफोन, आठ एक्टिवेटेड सिमकार्ड, विभिन्न बैंकों की 10 पासबुक और 11 एटीएम (ATM) कार्ड बरामद कर सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) से संदिग्ध म्यूल बैंक खातों का डेटा प्राप्त हुआ था। प्राप्त तकनीकी डेटा के विश्लेषण पर इंदौर के महू स्थित यूको बैंक (UCO Bank) शाखा का एक संदिग्ध खाता जांच के दायरे में आया।

operation matrix – जांच में पुष्टि हुई कि इस अकेले बैंक खाते का उपयोग तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 13 से अधिक राज्यों के नागरिकों से ठगी गई 5 करोड़ रुपये की राशि को खपाने के लिए किया जा रहा था।

 

 

 

Share.
Exit mobile version