गुजरात के नवसारी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक लिफ्ट में फंसने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक नीरव स्क्वायर अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल से नीचे उतरते समय बच्चा लिफ्ट में फंस गया था. इसके बाद लिफ्ट को कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर (Big accident in Navsari Gujarat) हो चुकी थी. हादसे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया.
मामला जिले के विजलपुर इलाके है. यहां मां बच्चे के साथ बाहर जा रही थी. इस दौरान मां घर में ताला लगाने लगी, लेकिन तभी उनका बच्चा लिफ्ट में घुस गया. बच्चे के घुसते ही लिफ्ट चल पड़ी और बच्चा लिफ्ट में बुरी तरह फंस गया. इस दौरान मां भी बेटे के पीछे भागी, लेकिन बच्चा लिफ्ट में पहले घुस गया और अनजाने में लिफ्ट चल पड़ी.
इसे भी पढ़ें – भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, गुजरात के कच्छ में 15 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार

