भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र अंतर्गत (Bhopal RTO Officer Death) सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला RTO निरीक्षक की घर के अंदर हत्या कर दी गई। लेखपाल (लेकपर्ल) कॉलोनी, भंवरी जोड़ के पास रहने वाली RTO निरीक्षक मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर के अंदर लहूलुहान हालत में पाया गया। उनके सिर पर चोट के अत्यधिक निशान थे। वहीं, जांच की दिशा तब पूरी तरह बदल गई जब घटनास्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर ही महिला के प्रेमी का भी शव लटका मिला, जिसने कथित तौर पर महिला की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मीनाक्षी गोखले पिछले कुछ समय से सीधी जिले के मूल निवासी पवन कुमार द्विवेदी के संपर्क में थीं। पवन दो दिन पहले ही भोपाल आया था और मीनाक्षी के घर पर ही रुका हुआ था। पुलिस को आशंका है कि देर रात दोनों के बीच शादी करने को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद अत्यधिक बढ़ने पर आपा खोकर पवन ने पास पड़े हथौड़े से मीनाक्षी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पवन ने घर से लगभग 20 मीटर दूर जाकर एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 सुबह महिला मित्र ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे मीनाक्षी के साथ रहने वाली महिला मित्र ने इस खौफनाक घटना की सूचना खजूरी सड़क थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घर के अंदर मीनाक्षी का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल की गहन जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पास से ही एक खून से सना हुआ हथौड़ा मिला है।

Share.
Exit mobile version