भिलाई। भिलाई निवासी एक इंजीनियर को सोशल मीडिया के जरिए “वीआईपी एग्जीक्यूटिव सर्विस” में जोड़कर शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच दिया गया और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर (Bhilai Cyber Fraud) कराकर कुल 16.66 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।
मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाने में एफआईआर की मांग। इस पर वैशालीनगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें – सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू
प्रकरण के मुताबिक शांति नगर भिलाई निवासी प्रार्थी राजनारायण पाण्डेय (46 वर्ष) मुंबई स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी के मुताबिक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लिंक भेजा गया।
Bhilai Cyber Fraud – इसमें “एबीएसएलएचएनओडबल्यू” नामक कंपनी के जरिए वीआईपी एग्जीक्यूटिव सर्विस से जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। 2 जनवरी 2026 को वे वाटसएप ग्रुप से जुड़े, जहां ग्रुप एडमिन “दिया मेहरा” ने उन्हें एक एप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाया।
