रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी कृषि, उद्यानिकी और पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सीजी व्यापमं (CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए PAT (Pre-Agriculture Test) और PPVT (Pre-Polytechnic Veterinary Test) प्रवेश परीक्षाओं के लिए (Agriculture & Veterinary Admission) अधिकारिक सूचना जारी कर दी है.
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें.
-
- ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तिथि: 13 अप्रैल, 2026 से
-
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल, 2026
-
- एंट्रेंस एग्जाम की संभावित तिथि: 21 जून, 2026
-
- परीक्षा केंद्र: सभी 33 जिला मुख्यालय
किन विश्वविद्यालयों के अंतर्गत मिलेगा प्रवेश
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में सीटें भरी जाएंगी.
-
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर
-
- महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग
-
- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग
Agriculture & Veterinary Admission – इनके अंतर्गत संचालित 33 कृषि महाविद्यालयों, 17 उद्यानिकी, 4 कृषि अभियांत्रिकी (Engineering) सहित मत्स्य पालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी और पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे.
