Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • MP Health Department: स्वास्थ्य विभाग की तत्परता; नवजात को 2 घंटे में इंदौर से अहमदाबाद ले गई एयर एंबुलेंस
    • Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत
    • Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका
    • JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई
    • Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
    • Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी
    • Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प्रस्ताव तैयार
    • Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्दाफाश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भजन लाल शर्मा को मिली राजस्थान की कमान, दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे

    भजन लाल शर्मा को मिली राजस्थान की कमान, दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे

    December 12, 2023 राजस्थान 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री एवं सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा नए मुख्यमंत्री होंगे विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भाजपा की मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री शर्मा (Bhajan Lal Sharma) को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विधायक दिया  कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे।

    इसे भी पढ़ें – गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों शूटर सहित तीन लोग गिरफ्तार

    बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए मीडिया को बताया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्री शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इसी तरह विधायक दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा दो उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि पूर्व मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि श्री राजस्थान भाजपा विधायक दल के सर्वसम्मत नेता निर्वाचित हुए हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा।

    इसे भी पढ़ें – राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कई जगह प्रदर्शन

    Bhajan Lal Sharma – वहीं इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम होने वाली दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और स्पीकर वासुदेव देवनानी का सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पूरी टीम पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का विकास करेंगे। बता दें भजनलाल सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। भजनलाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। वो संगठन के करीबी माने जाते हैं। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो पहली बार विधायक बने हैं। वो राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं, वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था। भजनलाल शर्मा 56 साल के हैं, शर्मा बीजेपी के प्रदेश महासचिव भी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर और कोटा में खिला कमल

    पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घंटे में दबोचा आरोपी

    जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में जुटे 13 फायरकर्मी झुलसे

    सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माली को मिले सिर्फ 5 वोट

    मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला ‘जीरो’ वोट! 10 पार्षद होने के बाद भी नहीं खुला खाता

    Pratapgarh Mining Mafia: प्रतापगढ़ में खनन माफिया का दुस्साहस! डंपर से कुचलकर रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की हत्या

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.