Bhagwant Mann तीसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है. सीएम मान की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर बेटी के जन्म की जानकारी दी गई है. पंजाब के सीएम ने कहा कि भगवान ने यह तोहफा दिया है. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

इसे भी पढ़ें –  पंजाब में AAP को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू

जुलाई 2022 में की थी दूसरी शादी

बता दें कि सीएम Bhagwant Mann ने गुरप्रीत कौर से 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में दूसरी शादी की थी. इससे पहले साल 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था. पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं. बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का नाम दिलशान हैं.

Share.
Exit mobile version