लुधियाना: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (ICAI CA Exam Schedule) आगामी 3 नवंबर से शुरू होगी। आईसीएआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया है।

ICAI CA Exam Schedule – सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो समूहों (ग्रुप 1 और ग्रुप 2) में आयोजित होंगी। सभी पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले अभ्यर्थियों को दोपहर 1:45 बजे से 2:00 बजे तक प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    • ग्रुप-1 की तिथियां: 2, 4 और 6 जनवरी

    • ग्रुप-2 की तिथियां: 8, 10 और 12 जनवरी

 4 तिथियों में संपन्न होंगी सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 
    • पेपर-1 और पेपर-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (अवधि 3 घंटे)। इन दोनों पेपरों में प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

    • पेपर-3 और पेपर-4: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (अवधि 2 घंटे)। इन दोनों पेपरों में प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

       

 

 

Share.
Exit mobile version