Laptop और Mobile फोन की तरह आप लोगों का Smart TV भी आसानी से हैक हो सकता है, अब आप भी सोच रहे होंगे वो कैसे? आप लोगों का LED TV हमेशा ही इंटरनेट से कनेक्ट रहता है, यही वजह है कि टीवी पर भी हैकिंग का खतरा बना रहता है. टीवी की बड़ी स्क्रीन के पीछे एक ऐसा सिस्टम है जो कंप्यूटर की तरह काम (weapon of hackers) करता है. टीवी में कैमरा, ब्लूटूथ और माइक्रोफोन तीनों ही चीजों का इस्तेमाल होता है, इसलिए हम आज आपको कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं जो आपको दिखने लगे तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें – फोन बेचने की जल्दबाजी न करें! अपनाए ये सुरक्षा टिप्स नहीं, नहीं तो….
अगर आप लोगों का Smart LED TV अचानक से धीमा होने लगे, अचानक से आप लोगों का स्मार्ट टीवी क्रैश होने लगे और अगर टीवी पर अनजान पॉप-अप नजर आने लगे तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है, क्योंकि हो सकता है कि कोई मैलवेयर आपके टीवी में घुसपैठ की कोशिश कर रहा हो.
इसे भी पढ़ें – स्पैम कॉल्स पर TRAI का ‘हंटर’: जियो, एयरटेल और वीआई पर 150 करोड़ का जुर्माना
weapon of hackers – अगर आपको टीवी में अनजान ऐप्स नजर आने लगे हैं जिन्हें आप लोगों ने डाउनलोड नहीं किया है तो सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसा मैलवेयर की वजह से हो सकता है. न केवल ऐप्स, अगर होम स्क्रीन पर अजीब नाम डिस्प्ले होने लगे जो ऐप्स के आइकन बदलने लगे तो समझ जाइए कि आपके टीवी में कुछ तो गड़बड़ है.

