देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक और गमगीन नजर आए। जनरल खंडूड़ी के निधन की दुखद सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ना सिर्फ छत्तीसगढ़ का अपना दौरा बीच में छोड़कर तत्काल देहरादून लौटे, बल्कि बुधवार को (BC Khanduri Passes Away) हरिद्वार के वीआईपी घाट पर संपन्न हुई राजकीय अंत्येष्टि में भी वे अंतिम समय तक शामिल रहे।

💼  शोकाकुल परिवार को बंधाया ढाढस

मंगलवार को जब वयोवृद्ध नेता बीसी खंडूड़ी का निधन हुआ, तो उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Regional Council) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हो रहे थे। शोक समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक से तत्काल देहरादून के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर उन्होंने सीधे वसंत विहार स्थित जनरल खंडूड़ी के निवास स्थान का रुख किया। सीएम ने उनके पार्थिव शरीर पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया।

🕯️ शवयात्रा में सीएम धामी ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा 

शोकाकुल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह एक बार फिर जनरल बीसी खंडूड़ी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम कर पुष्प चक्र अर्पित किया और शवयात्रा की शुरुआत में खुद आगे बढ़कर पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इसके बाद वे शवयात्रा के साथ बलवीर रोड स्थित भाजपा (BC Khanduri Passes Away) प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।

Share.
Exit mobile version