Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत
    • Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल में हालत गंभीर
    • Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पूरा गांव
    • Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिंदगियां
    • Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म
    • MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट
    • Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
    • Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे…’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले हुई थी लव मैरिज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

    Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

    May 3, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद पिछले चार दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन पर अब पूर्ण विराम लग गया है. उफनती लहरों के बीच अपनों को तलाश रहे परिजनों की आखिरी उम्मीदें भी रविवार सुबह उस वक्त टूट गईं, जब गोताखोरों ने दो और शव बरामद किए. आज सुबह करीब 6 बजे तमिलनाडु के त्रिची से आए 8 वर्षीय बालक मयूरन की डेडबॉडी मिली, जिसके ठीक बाद 9 बजकर 22 मिनट पर उसके चाचा कामराज पिता रामलिंगम का शव भी पानी से बाहर निकाल लिया गया. अब कुल मिलाकर 13 शव डेम से बाहर निकाल लिए गए हैं.

    इस बरामदगी के साथ ही इस क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 13 हो गई है, जिनमें 8 महिलाएं और 4 मासूम बच्चे शामिल हैं. हादसे के पहले दिन 4, दूसरे दिन 5 और शनिवार को 2 बच्चों के शव मिले थे, जिनमें 5 वर्षीय श्रीतमिल और 5 वर्षीय विराज शामिल थे. इस घटना में सबसे ज्यादा दर्द तमिलनाडु से आए उस परिवार ने सहा है, जिसके सात सदस्यों में से पांच की क्रूज हादसे में मौत हो गई गई.

    मध्यप्रदेश के टूरिज्म को देखने आया था तमिलनाडु से परिवार

    तमिलनाडु के त्रिची से मध्यप्रदेश के टूरिज्म को देखने के लिए आए ग्रुप में से अब केवल दो लोग ही जीवित बचे हैं, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शव पहले ही निकाले जा चुके थे. आज रविवार को कामराज और उनके भतीजे मयूरन की मौत की पुष्टि के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, हादसे के वक्त क्रूज पर सवार लोगों में से 28 को सुरक्षित बचा लिया गया था, जो अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं. हालांकि, प्रशासन ने अब आधिकारिक तौर पर रेस्क्यू ऑपरेशन को समाप्त घोषित कर दिया है, क्योंकि अब किसी और व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं है.

    एहतियात के तौर पर शाम तक चलेगा सर्चिंग ऑपरेशन

    दूसरी तरफ औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है. सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया एहतियात के तौर पर रविवार पूरे दिन सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा और SDRF और NDRF की टीमें लगातार डैम के जल क्षेत्र में पैट्रोलिंग कर रही हैं. वहीं, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है. वहीं पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और इस हादसे के लिए असल में कौन जिम्मेदार है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत

    Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल में हालत गंभीर

    Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पूरा गांव

    Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिंदगियां

    MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट

    Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.